शंख में दूध भरकर श्रीकृष्ण का करें अभिषेक, बढ़ेगी सुख और समृद्धि

Shankh Abhishek: भगवान श्रीकृष्ण को शंख से दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कराने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इससे पुण्य, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है.

Shankh Abhishek: सनातन धर्म में भगवान की पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष महत्व माना गया है. विशेष रूप से श्रीकृष्ण की आराधना में शंख से स्नान कराने की परंपरा अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख स्वयं मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शंख से किया गया अभिषेक भक्त को विशेष फल प्रदान करता है.

शंख में दूध भरकर स्नान कराने का महत्व

धार्मिक ग्रंथों में भगवान श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं कि जो व्यक्ति शंख में दूध भरकर उनका अभिषेक करता है, उसे दूध की प्रत्येक बूंद के बराबर सौ अश्वमेध यज्ञ का पुण्य प्राप्त होता है. यह स्नान भक्त के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक का फल

मान्यता है कि भगवान को विभिन्न पवित्र पदार्थों से स्नान कराने पर अलग-अलग पुण्य फल प्राप्त होते हैं. कहा जाता है कि दूध से दस गुना अधिक पुण्य दही से, दही से दस गुना अधिक घी से, घी से दस गुना अधिक शहद से और शहद से भी दस गुना अधिक पुण्य शक्कर से अभिषेक करने पर मिलता है. धार्मिक दृष्टि से यह अभिषेक केवल पूजा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और ईश्वर कृपा प्राप्त करने का माध्यम माना जाता है.

एकादशी और द्वादशी का विशेष महत्व

एकादशी और द्वादशी के दिन शंख में जल, दूध, दही, शहद और शक्कर भरकर भगवान श्रीकृष्ण को स्नान कराने का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और दुर्भाग्य का नाश होता है.

मार्गशीर्ष मास में अभिषेक का फल

सनातन परंपरा में हर माह में भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति इस महीने प्रतिदिन शंख में शहद और शक्कर भरकर भगवान को स्नान कराता है, वह अगले जन्म में राजा के समान सुख और वैभव प्राप्त करता है.

भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक

भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भक्ति, श्रद्धा और आत्मिक शांति का प्रतीक माना जाता है. श्रद्धा से किया गया यह पूजन भक्त के जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक उन्नति लाने वाला माना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >