बिना शुभ मुहूर्त देखे भी की जा सकती है शादी, यहां जानें कब

Shadi Vivah ke Abujh Muhurat 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुभ मुहूर्त के बिना नहीं किया जाता है. यह मान्यता है कि यदि शुभ मुहूर्त का ध्यान रखा जाए, तो कार्य के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं. हालांकि, हिंदू धर्म में कुछ ऐसे अबूझ मुहूर्त भी होते हैं, जिन पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती. आइए, जानते हैं कि वर्ष 2025 में कब-कब अबूझ मुहूर्त होंगे.

Shadi Vivah ke Abujh Muhurat 2025: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य खासकर विवाह आदि के लिए ज्योतिषी पंचांग द्वारा शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्तों में किए गए कार्यों का व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलता है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है,लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी तिथि के बारे में,बताएंगे जिनपर आप बिना शुभ मुहूर्त देखे भी विवाह कर सकते हैं.

जानें कौन-कौन से दिन है,अबूझ मुहूर्त ?

हिंदू पंचांग के अनुसार ऐसे 05 विशेष दिन माने गए हैं, जब आपको पंचांग द्वारा शुभ मुहूर्त देखने की कोई जरूरत नहीं है, इन्हें ‘सिद्ध मुहूर्त’ के नाम से भी जाना जाता है.इसमें बसंत पंचमी, फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया, विजयादशमी और देवउठनी एकादशी शामिल है, जिस दिन आप अबूझ मुहूर्त मे शादी संपन्न कर सकते हैं.

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जानें इसका महत्व

इस साल 2025 के ये 5 शुभ अबूझ मुहूर्त

बसंत पंचमी – ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है,वहीं इस इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार रविवार, 02 फरवरी को मनाया जाएगा, जो एक अबूझ मुहूर्त हैं.

फुलेरा दूज – फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है.इसी दिन से मथुरा में होली का शुभारंभ होती है.साथ ही इस साल फुलेरा दूज का पर्व शनिवार, 01 मार्च 2025 को मनाया जाएगा, इस दिन बिना मुहूर्त देखे विवाह या शुभ कार्यक्रम आदि जैसे कार्य किए जा सकते हैं.

अक्षय तृतीया – इस दिन भी एक अबूझ मुहूर्त है, जो हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता हैं,ऐसे में इस साल अक्षय तृतीया बुधवार, 30 अप्रैल को मनाई जाएगी .

विजयादशमी – विजयादशमी वह दिन है जब भगवान राम ने रावण पर विजय हासिल की थी,इसे भी एक सिद्ध मुहूर्त माना जाता है.ऐसे में इस साल 2025 में विजयादशमी का पर्व गुरुवार, 02 अक्टूबर को मनाया जाएगा.इस दिन को आप कोई भी मंगल काम कर सकते हैं, जो शुभ और लाभदायक होगा.

देवउठनी एकादशी – देवउठनी एकादशी एक ऐसा दिन है, जब विवाह करना काफी शुभ माना जाता है,हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है, जो इस बार 01 नवंबर को होगा.यह दिन विवाह मुहुर्त के लिए अत्यंत शुभ माना गया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >