Shab-E-Barat 2026 Date: इस दिन है शब-ए-बरात, शुरु होगा इबादत का पाक सिलसिला

Shab-E-Barat 2026 Date: शब-ए-बारात इस्लाम धर्म की बहुत ही खास और बरकत वाली रात मानी जाती है. यह रात इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 14वीं और 15वीं तारीख के बीच आती है. इसे गुनाहों की माफी (मगफिरत), दुआ और इबादत की रात कहा जाता है. इस रात मुसलमान अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी […]

Shab-E-Barat 2026 Date: शब-ए-बारात इस्लाम धर्म की बहुत ही खास और बरकत वाली रात मानी जाती है. यह रात इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 14वीं और 15वीं तारीख के बीच आती है. इसे गुनाहों की माफी (मगफिरत), दुआ और इबादत की रात कहा जाता है. इस रात मुसलमान अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं, दिल से तौबा करते हैं और आने वाले कल के लिए दुआ करते हैं. मान्यता है कि इसी रात अल्लाह इंसान के आने वाले साल की तकदीर का फैसला करते हैं. इसलिए लोग मस्जिदों या अपने घरों में पूरी रात जागकर नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और दुआ में वक्त बिताते हैं.

शब-ए-बारात 2026 कब है?

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक शब-ए-बारात शाबान महीने की 14वीं रात से शुरू होकर 15वीं तारीख की सुबह तक रहती है. साल 2026 में शब-ए-बारात 4 फरवरी 2026 को मनाई जा सकती है. हालांकि इसकी सही तारीख शाबान का चांद दिखने पर ही तय होगी.

शब-ए-बारात और रमजान का रिश्ता

शब-ए-बारात यह भी बताती है कि रहमतों और बरकतों का महीना रमजान अब ज्यादा दूर नहीं है. इस्लामी मान्यता के अनुसार, शब-ए-बारात (15 शाबान) और रमजान के पहले रोजे के बीच लगभग 15 दिन का ही अंतर होता है. इसलिए इसे रमजान की तैयारी की रात भी कहा जाता है.

शब-ए-बारात की खास अहमियत

  • यह रात गुनाहों की माफी और अल्लाह की रहमत पाने का सुनहरा मौका मानी जाती है.
  • माना जाता है कि सच्चे दिल से की गई दुआएं इस रात जरूर कबूल होती हैं.
  • इस रात इंसान अपने बीते कामों पर सोचता है और खुद को बेहतर बनाने का संकल्प लेता है.
  • लोग अपने गुजर चुके रिश्तेदारों को याद कर उनकी मगफिरत के लिए दुआ करते हैं.
  • गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना इस रात बहुत सवाब का काम माना जाता है.
  • कई घरों में खास पकवान बनते हैं और मस्जिदों में धार्मिक कार्यक्रम भी होते हैं.

कुल मिलाकर, शब-ए-बारात आत्मचिंतन, इबादत और अल्लाह के करीब आने की रात है, जो हर मुसलमान के लिए बेहद खास मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >