सितंबर में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें भौम और गुरु प्रदोष की तारीख, पूजा मुहूर्त

सितंबर 2026 में भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत दो बार रखा जाएगा. पहला प्रदोष व्रत 8 सितंबर और दूसरा 24 सितंबर को रखा जाएगा. यहां जानें इन दिनों भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

September Pradosh Vrat 2026 Date: प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित हिंदू धर्म का प्रमुख व्रत है. यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव की मुख्य पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में करने का विधान है. मान्यता है कि प्रदोष काल में महादेव प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं. ऐसे में इस समय भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सितंबर 2026 में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे. पहला भौम प्रदोष व्रत और दूसरा गुरु प्रदोष व्रत होगा. आइए जानते हैं दोनों प्रदोष व्रत की सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त.

AI Image

सितंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत: भौम प्रदोष व्रत

सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है.

  • दिनांक: 8 सितंबर 2026, मंगलवार
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 8 सितंबर 2026 को दोपहर 2:42 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: 8 सितंबर 2026 को शाम 6:35 बजे से रात 8:52 बजे तक

यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

सितंबर 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत: गुरु प्रदोष व्रत

सितंबर का दूसरा प्रदोष व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है.

  • दिनांक: 24 सितंबर 2026, गुरुवार
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 23 सितंबर 2026 को रात 10:50 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 24 सितंबर 2026 को रात 11:18 बजे
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: 24 सितंबर 2026 को शाम 6:16 बजे से रात 8:39 बजे तक

यह भी पढ़ें: सितंबर में इन मूलांक वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >