Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है. माना जाता है कि मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, सितंबर का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. करियर, कारोबार और धन के मामले में लाभ के योग बन सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन मूलांक वालों के लिए सितंबर का महीना खास रहने वाला है.
किन मूलांक वालों के लिए सितंबर का महीना रहेगा शुभ?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 जन्मतिथि)
सितंबर में मूलांक 1 वालों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा समय रहेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं.
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 जन्मतिथि)
मूलांक 2 वालों को इस महीने मानसिक शांति मिल सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
मूलांक 5 (5, 14, 23 जन्मतिथि)
सितंबर मूलांक 5 वालों के लिए तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. कारोबारियों को नई डील मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं.
मूलांक 6 (6, 15, 24 जन्मतिथि)
इस महीने पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सुख-सुविधाओं से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें; : Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी व्रत रखने से पहले जान लें 10 खास नियम, श्रीकृष्ण पूरी करेंगे मनोकामना
मूलांक 7 (7, 16, 25 जन्मतिथि)
सितंबर में मूलांक 7 वालों की आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. सेहत के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा. कुछ लोगों को विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम के अवसर मिल सकते हैं.
मूलांक 8 (8, 17, 26 जन्मतिथि)
मूलांक 8 वालों के लंबे समय से अटके काम इस महीने पूरे हो सकते हैं. घर या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. पढ़ाई और काम में एकाग्रता भी बेहतर रहेगी.
यह भी पढ़ें: September Hindu Calendar 2026: जन्माष्टमी से पितृ पक्ष तक, देखें लिस्ट
