Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का करें जाप, मिल सकती है सफलता

Sarkari Naukri Ke Upay: आज के युग में सरकारी नौकरी को आय का एक उत्कृष्ट साधन माना जाता है. यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं, जिसका जाप करने से आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

Sarkari Naukri Ke Upay: भारत में सरकारी नौकरी का महत्व अत्यधिक है. इस कारण लाखों लोग सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं. हालांकि, सफलता केवल कुछ ही लोगों को प्राप्त होती है. यदि आप एक अच्छी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम के साथ-साथ कुछ सरल उपाय भी अपनाएं. ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय नौकरी पाने में आपकी सहायता कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी के लिए मंगल ग्रह का महत्व

सरकारी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कुंडली में मंगल का प्रभाव महत्वपूर्ण होता है. मंगल ग्रह साहस, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देता है. इसके शुभ प्रभाव सरकारी और प्रशासनिक सेवाओं में सफलता की कुंजी बनते हैं. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति अशुभ है, तो विभिन्न उपायों के माध्यम से इसे शुभ बनाया जा सकता है.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए विशेष मंत्र

मंगल बीज मंत्र
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

New Year 2025: नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार पहने पहने इस कलर के कपड़े

इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप करना चाहिए. मंगल ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए मंगलवार के दिन इसका जाप अवश्य करें. हनुमान चालीसा का पाठ वर्ष 2025 में करना अत्यंत लाभकारी रहेगा. हनुमान जी मंगल ग्रह के अधिपति देवता माने जाते हैं. नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने का प्रयास करें.

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के उपाय

यदि आप सरकारी नौकरी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, तो अपने घर में भगवान हनुमान की तस्वीर स्थापित करें. इसके साथ ही, मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना न भूलें. किसी भी महीने के पहले मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक बजरंगबली के मंदिर में जाकर उन्हें लाल गुलाब अर्पित करें. इस विधि का पालन करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

इन उपायों से हनुमान जी को प्रसन्न करें

जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं, तो एक नींबू पर चार लौंग लगाएं और ‘ॐ श्री हनुमते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद उस नींबू को अपने साथ ले जाएं. इससे आपके इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. Prabhat Khabar/prabhatkhabar.com का  उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >