आज रखा जा रहा है सकट चौथ का व्रत, यहां से जानें पूजा विधि

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ का उत्सव माता सकट को समर्पित है. इस दिन माताएं अपने बेटों के कल्याण की कामना के लिए व्रत करती हैं. सकट चौथ के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा और आराधना की जाती है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और समृद्धि का आगमन होता है.

Sakat Chauth 2025 Date: महिलाएं सकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करती हैं. यह व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है. इस वर्ष यह व्रत आज 17 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जा रहा है.

क्यों खास है सकट चौथ का दिन

इस दिन महिलाएं प्रातः तिल के पानी से स्नान करके व्रत का आरंभ करती हैं और संध्या को गणेशजी की विधिपूर्वक पूजा करके व्रत कथा का पाठ करती हैं. इसके पश्चात, वे चंद्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत समाप्त करती हैं. कुछ स्थानों पर इस व्रत को तिलवा और तिलकुट चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है.

Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: वृश्चिक राशि वालों की कमाई के साथ-साथ खर्च भी जारी रहेंगे, जानें आज 17 जनवरी 2025 का राशिफल

सकट चौथ 2025 की तिथि और मुहूर्त

सकट चौथ के पूजन के लिए पहला मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरा मुहूर्त सुबह 8:34 बजे से 9:53 बजे तक रहेगा. तीसरा मुहूर्त सुबह 9:53 बजे से 11:12 बजे तक होगा. चौथा मुहूर्त शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच रहेगा.

सकट चौथ व्रत की पूजा विधि

सकट चौथ के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और स्वच्छ, पीले वस्त्र धारण करें. गणेश जी का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें. एक चौकी को हरे या लाल कपड़े से ढककर उस पर गणेश जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. उन्हें सिंदूर, फूल, फल, मिठाई, दूर्वा और तिल से बनी वस्तुएं अर्पित करें. सकट व्रत की कथा का पाठ करें और गणेश जी की आरती करें. प्रसाद को सभी में वितरित करें. इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं. सकट चौथ के दिन गणेश जी की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >