मई में कब है रोहिणी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Rohini Vrat 2026 May: रोहिणी व्रत जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान वासुपूज्य की आराधना करते हैं. यह व्रत मानसिक शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं मई 2026 में यह व्रत कब रखा जाएगा.

Rohini Vrat 2026 May: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से रोहिणी व्रत का विशेष महत्व है. यह व्रत मुख्य रूप से जैन समुदाय के लोग बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ रखते हैं. साल 2026 में यह व्रत 18 मई, सोमवार को रखा जाएगा. इस दिन जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है.

रोहिणी व्रत 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

रोहिणी व्रत किसी निश्चित तिथि पर नहीं, बल्कि हिंदू और जैन पंचांग के 27 नक्षत्रों में से एक रोहिणी नक्षत्र के संयोग पर रखा जाता है. जब सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र प्रभावी रहता है, तब यह व्रत किया जाता है.

मई 2026 में रोहिणी नक्षत्र का समय और व्रत की तिथि इस प्रकार है:

  • मुख्य व्रत तिथि: 18 मई 2026, दिन सोमवार
  • तिथि प्रारंभ: 17 मई 2026 को रात 9:43 बजे से
  • तिथि समाप्त: 18 मई 2026 को शाम 5:55 बजे तक
  • विशेष पूजा मुहूर्त: 18 मई को सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक का समय पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है.

चूंकि व्रत का पारण रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति और मृगशीर्ष नक्षत्र के प्रारंभ होने के बाद किया जाता है, इसलिए श्रद्धालु 18 मई को सुबह 11:32 बजे के बाद अपने व्रत का पारण कर सकेंगे.

रोहिणी व्रत के नियम

रोहिणी व्रत को अत्यंत फलदायी माना जाता है, लेकिन इसके लिए इसे नियमित रूप से करना आवश्यक होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत लगातार 3, 5 या 7 वर्षों तक रखा जाता है. इस दौरान हर महीने रोहिणी नक्षत्र के दिन श्रद्धा और नियमों के साथ उपवास किया जाता है.

जब निर्धारित अवधि पूरी हो जाती है, तब विधि-विधान के साथ व्रत का ‘उद्यापन’ यानी समापन किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, बिना उद्यापन के कोई भी दीर्घकालिक व्रत अधूरा माना जाता है. इसलिए उचित रीति-रिवाज से उद्यापन करने के बाद ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >