Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व

ऋषि पंचमी का व्रत सप्तऋषियों को समर्पित माना जाता है. इस दिन कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ ऋषि की पूजा की जाती है. यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इस दिन से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं.

Rishi Panchami 2026: आज 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी मनाई जाती है. यह दिन सप्तऋषियों कि पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन पूजन और व्रत करने से रजस्वला दोष से मुक्ति मिलती है. 

ऋषि पंचमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ऋषि पंचमी की तिथि: 15 सितंबर 2026, मंगलवार
  • पंचमी तिथि प्रारंभ: 15 सितंबर, सुबह 7:44 बजे
  • पंचमी तिथि समाप्त: 16 सितंबर, सुबह 8:59 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक

ऋषि पंचमी की पूजा विधि

ऋषि पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई कर सप्तऋषियों की पूजा का संकल्प लें. पूजा के लिए एक चौकी पर सप्तऋषियों की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण कर उन्हें फूल, अक्षत, चंदन, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद फल और अन्य सात्विक चीजों का भोग लगाएं. पूजा के दौरान सप्तऋषियों का ध्यान करें और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें. इसके बाद ऋषि पंचमी की व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें. अंत में आरती कर पूजा संपन्न करें. इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. 

ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऋषि पंचमी का दिन सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का दिन है. इस दिन सात ऋषियों की पूजा की जाती है, जिनमें कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ शामिल हैं. सप्तऋषियों को ज्ञान, तप और धर्म के प्रतीक के रूप में सम्मान दिया जाता है. मान्यता के अनुसार, ऋषि पंचमी का व्रत और पूजा करने से व्यक्ति जाने-अनजाने में हुई धार्मिक भूलों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है.

ये भी पढ़ें: Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी पर पूजा से दूर हो सकती हैं पीरियड्स के दौरान हुई धार्मिक गलतियां, जानें महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >