सितंबर की शुरुआत में घर से निकाल दें ये 5 चीजें, बढ़ सकती है नकारात्मकता

Vastu Tips: सितंबर की शुरुआत में घर की सफाई करते समय कुछ चीजों को बाहर करना जरूरी माना जाता है. वास्तु के अनुसार, घर में लंबे समय से पड़ी कुछ बेकार और टूटी चीजें नकारात्मक माहौल से जुड़ी हो सकती हैं. जानिए कौन-सी 5 चीजें तुरंत घर से हटा देनी चाहिए.

Vastu Tips: सितंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. ऐसे में घर की साफ-सफाई पर खास ध्यान है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लंबे समय से बेकार पड़ी या टूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए. इन्हें घर से हटाने से सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी सितंबर की शुरुआत में घर की सफाई करने जा रहे हैं, तो ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए कि सफाई के दौरान किन चीजों को घर से हटा देना चाहिए. 

AI Image

बंद या खराब घड़ी

घर में लंबे समय से बंद या खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए. इसे ठीक करवा लें या घर से हटा दें. वास्तु में खराब घड़ी को शुभ नहीं माना जाता.

जंग लगा लोहा और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

पुराने चार्जर, खराब तार, बंद इलेक्ट्रॉनिक सामान और जंग लगा लोहा घर में जमा करके न रखें. जो सामान इस्तेमाल में नहीं है, उसे कबाड़ में दे दें.

टूटे बर्तन और चटका हुआ शीशा

टूटे या दरार वाले बर्तन और चटका हुआ शीशा घर में नहीं रखना चाहिए. वास्तु में इन्हें अशुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: सितंबर में इन मूलांक वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

सूखे और कांटेदार पौधे

पूरी तरह सूख चुके पौधों को घर से हटा दें. वास्तु मान्यता के अनुसार, सूखे पौधे नकारात्मकता से जुड़े माने जाते हैं. घर के अंदर कांटेदार पौधे रखने से भी बचना चाहिए.

छत का कबाड़ और पुराने जूते-चप्पल

छत या स्टोर रूम में बेकार सामान लंबे समय तक जमा करके न रखें. फटे और बहुत पुराने जूते-चप्पल भी हटा दें. वास्तु के अनुसार, ऐसे सामान को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >