नेत्रदान के बाद भगवान जगन्नाथ का एकांतवास होगा समाप्त, रथ यात्रा की तैयारी पूरी

Rath Yatra 2025: झारखंड की राजधानी रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ गुरुवार को एकांतवास से बाहर आएंगे. शाम को नेत्रदान अनुष्ठान की शुरुआत के साथ ही विशेष पूजा संपन्न होगी, जिसके बाद भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे. भगवान पूरी रात दर्शन मंडप में विराजमान रहेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन शुक्रवार की सुबह विशेष पूजा के बाद मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, और भगवान सभी भक्तों को दर्शन देंगे.

Rath Yatra 2025: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से झारखंड की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुक्रवार, 27 जून को निकाली गई. भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया. रथ यात्रा से पूर्व, गुरुवार शाम भगवान जगन्नाथ के नेत्रदान की पूजा विधिवत रूप से संपन्न हुई, जिसके बाद भक्तों को उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

करीब 15 दिनों के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ ने अपने भक्तों को दर्शन दिए. उल्लेखनीय है कि 11 जून को महास्नान के बाद भगवान एकांतवास में चले गए थे. नेत्रदान पूजा के दिन भगवान अपने इस एकांत से बाहर आते हैं और आम भक्तों के समक्ष प्रकट होते हैं.

रथ यात्रा की तैयारी पूरी

रथ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने भव्य रथ पर सवार होकर मौसी के घर के लिए रवाना हुए. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रथ सजावट तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया था, ताकि रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य ढंग से हो सके.

333 वर्षों से जारी है रथ यात्रा की परंपरा

जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की परंपरा पिछले 333 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है. इस ऐतिहासिक रथ यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. रथ अब पूरी तरह से अपने अंतिम स्वरूप में आ चुका है. उल्लेखनीय है कि रांची का जगन्नाथ मेला, उड़ीसा के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा और भव्य रथ मेला माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >