Ramdev Jayanti 2024: आज मनाई जा रही है रामदेव जयंती, जानें क्या है इस दिन का धार्मिक महत्व

Ramdev Jayanti 2024: आज 13 सितंबर 2024 को बाबा रामदेव की जयंती है. बाबा रामदेव भारत के राजस्थान के लोक देवता हैं. वे एक राजस्थानी राजा थे जिन्होंने चौदहवीं शताब्दी में पोखरण पर शासन किया था.

Ramdev Jayanti 2024: रामदेव जयंती राजस्थान के हिंदू लोक देवता रामदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. चौदहवीं शताब्दी के शासक रामदेव के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपना जीवन गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था. यह भी माना जाता है कि उनके पास चमत्कारी शक्तियां थीं। देश में कई समूहों द्वारा इनकी पूजा की जाती है, इन्हें भगवान कृष्ण का अवतार भी माना जाता है.

कब है रामदेव जयंती ?

बाबा रामदेव जी की जयंती आज 13 सितंबर को मनाई जा रही है.

रामदेव जी का धार्मिक महत्व ?

बाबा रामदेव जी ने अपनी शक्तियों के द्वारा अनेक लोगों का भला किया है. भला करने में इन्होंने यह नहीं देखा कि सामने वाला व्यक्ति हिंदू है या मुस्लिम है या फिर अन्य किसी जाति या फिर धर्म अथवा संप्रदाय का है. कई लंगड़ो को बाबा ने चलने की शक्ति दी है, वहीं कई अंधों को आंखें भी दी है.

इसके अलावा जो भी श्रद्धा भाव लेकर बाबा के दरबार में गया, बाबा ने उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी की। यही कारण है कि, जब लोगों की मनोकामनाएं पूरी होने लगी, तो उनमें बाबा के प्रति और भी विश्वास बढ़ने लगा और इस प्रकार से बाबा रामदेव जी की जयंती मनाने की शुरुआत भी हो गई.

यहां ली थी बाबा रामदेव ने समाधि

आपको बता दें रुणिचा में बाबा ने जिस स्थान पर समाधि ली, उस जगह पर बीकानेर के राजा गंगासिंह ने भव्य मंदिर का निर्माण करवाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >