आज निकलेगी दूसरी मंगलवारी शोभायात्रा, रामनवमी को लेकर रांची में धूम

Ram Navami Shobha Yatra: रामनवमी को लेकर राजधानी में मंगलवारी शोभायात्राओं की तैयारी तेज हो गई है. विभिन्न अखाड़ों से जुलूस निकलेगा, स्वागत कार्यक्रम होंगे और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Ram Navami Shobha Yatra: रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी में धार्मिक उत्साह चरम पर है. इसी क्रम में मंगलवार को दूसरी मंगलवारी शोभायात्रा निकाली जाएगी. शहर के विभिन्न अखाड़ों से शाम सात बजे के बाद शोभायात्रा की शुरुआत होगी. यह शोभायात्रा अलग-अलग मार्गों से होते हुए महावीर चौक और अपर बाजार पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. इस दौरान रामभक्तों के जयघोष, भगवा ध्वज और आकर्षक झांकियों से पूरा माहौल भक्तिमय रहेगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल होंगे.

श्रृंगार समिति द्वारा होगा स्वागत

महावीर चौक और अपर बाजार में शोभायात्रा का स्वागत श्री रामनवमी श्रृंगार समिति की ओर से किया जाएगा. इस अवसर पर श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री निलेश यादव, राजा सेन गुप्ता, राहुल कुमार चंकी, उदय रविदास, संतोष गुप्ता, प्रकाश चंद्र सिन्हा, आनंद जालान और ब्रजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि रामभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो.

डोरंडा में भी निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में भी मंगलवार शाम सात बजे मंगलवारी शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा मनीटोला, घाघरा और एजी कॉलोनी से शुरू होकर श्री शिव मंदिर और महावीर मंदिर डोरंडा पहुंचेगी. केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार और मंत्री पप्पू वर्मा ने सभी अखाड़ाधारियों से अपने-अपने अखाड़ों में महावीर झंडा लगाने और निर्धारित समय पर शोभायात्रा निकालने का आग्रह किया है.

महिलाओं का मंगलवारी जुलूस भी निकलेगा

श्री महावीर मंडल मकचंद टोली, चुटिया के तत्वावधान में महिलाओं का मंगलवारी जुलूस भी आयोजित किया जाएगा. यह जुलूस शाम चार बजे चुटिया क्षेत्र से निकलकर प्राचीन श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगा. महिलाओं की भागीदारी से इस धार्मिक आयोजन की भव्यता और भी बढ़ेगी.

तीसरी मंगलवारी शोभायात्रा 24 मार्च को

रामनवमी के अवसर पर तीसरी और अंतिम मंगलवारी शोभायात्रा 24 मार्च को निकाली जाएगी. इसके बाद 27 मार्च को रामनवमी का मुख्य पर्व मनाया जाएगा. उस दिन दोपहर एक बजे के बाद भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे.

रामनवमी को लेकर महापंचायत सक्रिय

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर श्री सनातन महापंचायत की बैठक प्रेस क्लब में आयोजित की गई. महापंचायत के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने कहा कि संगठन के सदस्य सभी अखाड़ाधारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. संरक्षक आशा लकड़ा ने रामभक्तों से अपील की कि रामनवमी के दिन पारंपरिक हथियारों के साथ तपोवन मंदिर पहुंचें. वहीं विधायक सीपी सिंह ने भी सभी सनातनियों से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: रामनवमी से पहले रांची में दिखेगा भक्ति का रंग

समिति की बैठकों और आयोजनों की तैयारी

श्री महावीर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में आय-व्यय का भी विवरण प्रस्तुत किया गया. सदस्यता नवीकरण और नामांकन से प्राप्त आय तथा चुनाव में हुए खर्च पर चर्चा की गई. इसके अलावा श्री रामनवमी श्रृंगार समिति के कार्यालय का उद्घाटन भी यूथ क्लब भवन में किया गया. इस अवसर पर कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

रामनवमी महोत्सव के लिए निकलेगी कलश यात्रा

श्री राधाकृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी में रामनवमी और नवरात्र महोत्सव के तहत बुधवार सुबह सात बजे 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा शिव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मंदिर परिसर में समाप्त होगी. कलश यात्रा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माता की आकर्षक झांकी और भजन कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >