रामनवमी 2026: रांची का 250 साल पुराना महावीर मंदिर और महावीरी झंडा की परंपरा

Ram Navami 2026, Mahavir Temple Ranchi: रामनवमी 2026 उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च को मनाई जाएगी. रांची के 250 साल पुराने महावीर मंदिर में इस दिन विशेष पूजा और महावीरी झंडा की परंपरा निभाई जाती है.

Ram Navami 2026, Mahavir Temple Ranchi: चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी मनाई जाती है. वर्ष 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. तिथि दोनों दिनों में पड़ने के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति है, लेकिन हिंदू परंपरा के अनुसार व्रत और त्योहार उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं. इस दृष्टि से 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना अधिक उचित माना गया है, क्योंकि उस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी.

250 साल पुराना महावीर मंदिर और रामनवमी की परंपरा

रांची के महावीर चौक, अपर बाजार स्थित श्री प्राचीन महावीर मंदिर का इतिहास लगभग 250 वर्ष पुराना है. इस मंदिर की स्थापना भागवत दयाल साहू के पिता हीरालाल साहू ने पंडित गुमान मिश्र की प्रेरणा से अपने घर में करवाई थी. प्रारंभ में यह मंदिर खपड़े का बना हुआ था, जिसे बाद में विकसित किया गया.

मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति ‘जिंदा पत्थर’ से निर्मित मानी जाती है, जो इसे विशेष आध्यात्मिक महत्व प्रदान करती है. यह मंदिर रांची का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा करने आते हैं.

रामनवमी और महावीरी झंडा की विशेष परंपरा

इस मंदिर की सबसे खास पहचान रामनवमी के अवसर पर निकलने वाला महावीरी झंडा है. बताया जाता है कि वर्ष 1929 में यहां से पहली बार महावीरी झंडा निकाला गया था, जो आज भी भव्य रूप से तपोवन मंदिर तक जाता है. यह परंपरा रांची की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: आज निकलेगी अंतिम मंगलवारी शोभायात्रा, रांची होगी राममय

 रामनवमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आयोजन होते हैं. हर मंगलवार की रात यहां जागरण आयोजित किया जाता है और हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया जाता है. मंदिर के पट सुबह 5 बजे खुलते हैं और शाम 4:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन के लिए खुले रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >