पुत्रदा एकादशी पर जपें भगवान विष्णु के ये 5 शक्तिशाली मंत्र, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Putrada Ekadashi 2026: आज 23 अगस्त 2026, रविवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप करने से मन को शांति मिलती है और भक्त पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है. यदि आप भी पुत्रदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं, तो पूजा के दौरान इन विष्णु मंत्रों का जाप कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंत्र जाप से पूजा के फल में वृद्धि होती है.

भगवान विष्णु (एआई तस्वरी)

1. ॐ नमो नारायणाय

ॐ नमो नारायणाय॥

यह भगवान विष्णु का अष्टाक्षर मंत्र है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंत्र के जाप से मन शांत होता है और भक्त का ध्यान भगवान नारायण में केंद्रित होता है.

2. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥

इसे द्वादशाक्षर मंत्र भी कहा जाता है. मान्यता है कि इसके जाप से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और व्यक्ति का मन भक्ति में लगा रहता है.

3. विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे. वासुदेवाय धीमहि. तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

इस मंत्र में भगवान विष्णु से बुद्धि, सद्बुद्धि और सही मार्ग पर चलने की प्रार्थना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धा और एकाग्रता के साथ इसका जाप करने से मन में सकारात्मकता आती है.

यह भी पढ़ें; पूजा के अंत में ऐसे करें भगवान विष्णु की आरती, जानें क्या है सही तरीका

4. शान्ताकारं भुजगशयनम्

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥ लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्। वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

यह भगवान विष्णु का ध्यान मंत्र है. इसमें भगवान के शांत स्वरूप, शेषनाग पर शयन और कमलनयन स्वरूप का वर्णन किया गया है. इसका पाठ मन को स्थिर करने और भगवान विष्णु के ध्यान में मन लगाने के लिए किया जाता है.

5. मंगलं भगवान विष्णुः

मंगलं भगवान विष्णुः, मंगलं गरुड़ध्वजः। मंगलं पुण्डरीकाक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥

इस मंत्र में भगवान विष्णु के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप को नमन किया जाता है. मान्यता है कि इसका जाप शुभता और सकारात्मकता के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी 2026: सुबह संकल्प से लेकर शाम की आरती तक, ऐसे करें भगवान विष्णु की आराधना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >