सकारात्मक सोच सिखाते प्रेमानंद महाराज के कोट्स

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज के अनमोल विचार हमें दुख में धैर्य, भगवान पर विश्वास और कर्म सुधारने की प्रेरणा देते हैं. उनके संदेश जीवन में सकारात्मकता और सच्ची खुशी का मार्ग दिखाते हैं.

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज के कोट्स जीवन को सही दिशा दिखाने वाले सरल लेकिन गहरे संदेश देते हैं. उनके विचार हमें हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखने, भगवान पर विश्वास बनाए रखने और अपने कर्मों को सुधारने की प्रेरणा देते हैं. उनके शब्द मन को शांति और आत्मबल प्रदान करते हैं.

Premanand Maharaj Quotes: दुख को सहना सीखो …

दुख को सहना सीखो, क्योंकि आज का सुख कल के दुख को सहने की ताकत देता है. रात के बाद सवेरा जरूर आता है, इसलिए उम्मीद ना छोड़े.

Premanand Maharaj Quotes:जब सभी साथ छोड़ दें …

जब सभी साथ छोड़ दें, तब भी भगवान आपका साथ देते हैं. उनका साथ हो तो हर बाज़ी जीत सकते हो.

Premanand Maharaj Quotes:भविष्य की चिंता मत करो …

भविष्य की चिंता मत करो. जो होगा, भगवान की इच्छा से ही होगा. उन पर विश्वास रखो, सब सही होगा.

Premanand Maharaj Quotes: हर परिस्थिति में खुश रहना सीखो …

हर परिस्थिति में खुश रहना सीखो. यह कला केवल भगवान से जुड़कर ही संभव है.

Premanand Maharaj Quotes: ना अतीत की चिंता करो …

ना अतीत की चिंता करो, ना भविष्य की. भगवान का स्मरण करो और अपने कर्मों पर ध्यान दो.

Premanand Maharaj Quotes: सच्चा प्रेम एक होता है …

सच्चा प्रेम एक होता है, हजारों नहीं.

Premanand Maharaj Quotes: विजयी वही है जो निरंतर मेहनत …

विजयी वही है जो निरंतर मेहनत करके खुद को सुधारता है. मेहनत से व्यक्ति हीरे की तरह चमकता है.

Premanand Maharaj Quotes: जिंदगी से लड़ना सीखो …

जिंदगी से लड़ना सीखो, हारना नहीं. मानव जन्म का उद्देश्य कठिनाइयों का सामना करना है.

Premanand Maharaj Quotes: जो दूसरों को दुख देकर खुश होते हैं …

जो दूसरों को दुख देकर खुश होते हैं, वे कभी सफल नहीं होते. जो दूसरों के लिए दुःख सहकर सुख देते हैं, वही तरक्की पाते हैं.

Premanand Maharaj Quotes:  अपने कर्म सुधारो …

अपने कर्म सुधारो और भगवान पर विश्वास रखो, यही स्थायी खुशी और सफलता की कुंजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >