Premanand Ji Maharaj: आज के समय में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. दूर बैठे परिवार और दोस्तों से बात करनी हो या ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो—मोबाइल बहुत जरूरी है. लेकिन जब इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है, तो यह धीरे-धीरे लत में बदल जाता है. लोग घंटों सोशल मीडिया पर रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देखते रहते हैं और उन्हें इसका अहसास भी नहीं होता.ऐसी ही एक आदत से परेशान एक छोटा बच्चा प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचा. बच्चे को मोबाइल पर घंटों यूट्यूब शॉर्ट्स देखने की आदत थी. उसने अपनी यह समस्या प्रेमानंद जी महाराज को बताई.आइए बच्चे की बात सून प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा.
मोबाइल चलाने की आदत
प्रेमानंद महाराज से एक छोटे बच्चे ने कहा कि महाराज, उसे मोबाइल चलाने की आदत है. प्रेमानंद महाराज ने बच्चे से पूछा कि वह दिन में कितनी देर मोबाइल चलाता है. बच्चे ने जवाब दिया—दो घंटे. इस पर परिवार के लोगों ने बताया कि जब बच्चा मोबाइल उठाता है, तो लगातार दो घंटे तक उसे चलाता रहता है.
यूट्यूब शॉर्ट्स और गेम बनी आदत
जब महाराज ने पूछा कि मोबाइल पर क्या देखते हो, तो बच्चे ने बताया कि वह यूट्यूब शॉर्ट्स देखता है और गेम खेलता है. उसने कहा कि वह कई बार मोबाइल न देखने की कोशिश करता है, लेकिन एक-दो दिन बाद फिर मन करने लगता है. घर में मोबाइल दिखते ही उससे दूर रहना उसके लिए मुश्किल हो जाता है.
प्रेमानंद महाराज की सलाह
यह सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यह आदत बहुत गलत है. यह उम्र पढ़ाई करने की है, न कि मोबाइल में समय बर्बाद करने की. सोशल मीडिया पर गलत और अश्लील वीडियो भी आते हैं, जो बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं.
प्रेमानंद महाराज ने बच्चे को सलाह दी कि वह मोबाइल का इस्तेमाल कम करे. अगर वीडियो देखने की आदत है, तो रामायण, महाभारत, संतों के प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम देखे, ताकि मन अच्छी बातों की ओर जाए. साथ ही भगवान का नाम जाप करें. कहा जाता है कि भगवान का नाम जाप करने से मन पर नियंत्रण रहता है और गलत आदतें धीरे-धीरे छूट जाती हैं. इससे मन शांत रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है.
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: कितना भी पछताओ, अगर कर दी यह एक गलती तो भगवान कभी माफ नहीं करेंगे
