शिव कृपा पाने का शुभ अवसर, आज है प्रदोष व्रत, जानें पूजा का समय

Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है. यह व्रत प्रत्येक माह में दो बार, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आयोजित किया जाता है. ऐसा मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा माता पार्वती सहित करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और आपके अटके हुए कार्य भी संपन्न हो जाते हैं. इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से सभी दुख-दर्द समाप्त होते हैं और इच्छित फल की प्राप्ति होती है.

Pradosh Vrat 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज 11 मार्च को मनाया जा रहा है. इस दिन भक्तजन भगवान महादेव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. इसके साथ ही श्रद्धा के अनुसार विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कार्यों के माध्यम से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है, साथ ही व्यापार में सफलता भी प्राप्त होती है.

यदि आप भगवान महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करना आवश्यक है. इसके साथ ही शिवलिंग का अभिषेक भी करें. यह माना जाता है कि विशेष वस्तुओं से शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है.

तुला राशि वालों के परिवार में शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी, जानें आज 11 मार्च 2025 का राशिफल

जानें प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

मंगलवार को आने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 11 मार्च को सुबह 8:13 बजे होगा. त्रयोदशी तिथि का समापन 12 मार्च को सुबह 9:11 बजे होगा.

भौम प्रदोष व्रत विधि

  • प्रदोष व्रत का आयोजन मुख्यतः भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है. इस दिन विशेष रूप से संध्या समय में शिव पूजा का अत्यधिक महत्व है. उचित विधि से पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है, साथ ही कष्टों से मुक्ति भी मिलती है. इस दिन आपको भगवान शिव का पूजन एक विशेष विधि से करना चाहिए.
  • प्रदोष व्रत के दिन प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें. प्रातः काल से ही भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का उद्देश्य स्पष्ट करें.
  • प्रदोष व्रत के दिन पूरे दिन उपवास रखना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. यदि आप इस दिन उपवास रखते हैं, तो फलाहार का सेवन करना उचित होता है. आप इस दिन फलाहार कर सकते हैं या केवल जल का सेवन कर सकते हैं, लेकिन पूर्ण उपवास रखना अधिक शुभ होता है.
  • प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त के पश्चात और रात्रि के पहले प्रहर में करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस समय में शिवलिंग का स्नान गंगाजल, दूध, शहद, दही और पंचामृत से करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत, चंदन, फल और फूल अर्पित करें तथा धूप, दीप, नैवेद्य और भस्म से भगवान शिव की आराधना करें.
  • पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इस समय आप महा मृत्युंजय मंत्र या रुद्राष्टकम का पाठ भी कर सकते हैं.
  • इस दिन प्रदोष व्रत की कथा सुनना या पढ़ना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसलिए पूजा के समय यदि आप प्रदोष की कथा पढ़ते हैं, तो इसके फल अत्यंत शुभ होते हैं. कथा के बाद भगवान शिव की आरती करें और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित करें.
  • पूरे दिन उपवास करने के बाद और प्रदोष काल में शिव पूजन करने के उपरांत, अगले दिन प्रातः व्रत का पारण करें और जरूरतमंदों को दान दें. गरीबों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा देकर व्रत का समापन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >