Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के दौरान कौन से काम वर्जित हैं, करने से हो सकता है नुकसान

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित काल है. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व होता है. शास्त्रों में पितृ पक्ष को अशुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है. आइए जानते हैं वे कौन से काम हैं, जिनसे बचना जरूरी है.

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष एक पवित्र और विशेष अवधि है, जो भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आरंभ होकर अश्विन मास की अमावस्या तक कुल 16 दिनों तक चलता है. इसे पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित माना जाता है. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म अत्यंत महत्व रखते हैं. शास्त्रों में इसे अशुभ काल कहा गया है क्योंकि यह मृत्यु से जुड़े संस्कारों से संबंधित है.

गरुड़ पुराण में उल्लेख मिलता है कि पितृ पक्ष में किए गए श्राद्ध और तर्पण से तीन पीढ़ियों तक के पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है. महाभारत की कर्ण कथा भी इसका प्रमाण है. कथा के अनुसार, स्वर्ग में कर्ण को भोजन न मिलने पर उन्हें 15 दिन के लिए पृथ्वी पर भेजा गया, ताकि वे अन्नदान कर सकें. तभी से यह मान्यता प्रचलित है कि पितृपक्ष में दान और तर्पण से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं.

पितृ पक्ष 2025 की तिथियां

वर्ष 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से आरंभ होकर 21 सितंबर तक चलेगा. इन 15 दिनों को पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने के लिए सर्वोत्तम काल माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान नियमों का पालन न करने और वर्जित कार्य करने से जीवन में नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं, जैसे धन की हानि, घर में बीमारियां और मानसिक अशांति.

पितृ पक्ष में वर्जित कार्य

  • तामसिक भोजन जैसे लहसुन-प्याज, मांस और मदिरा का सेवन वर्जित है.
  • नए कपड़े, आभूषण, सोना-चांदी या अन्य कीमती सामान नहीं खरीदना चाहिए.
  • नया घर, दुकान, ऑफिस का निर्माण या गृह प्रवेश करना अशुभ माना जाता है.
  • नया वाहन, टीवी या मशीनरी जैसी वस्तुएं इस समय नहीं खरीदनी चाहिए.
  • बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाना भी वर्जित है.
  • विवाह, सगाई, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.
  • लोहे या लकड़ी के बर्तनों का उपयोग करने से बचना चाहिए.
  • घर में टूटी घड़ी या नकारात्मक ऊर्जा देने वाली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए.
  • श्राद्ध पक्ष में शरीर पर साबुन, तेल, इत्र आदि का प्रयोग सीमित रखना चाहिए.
  • यज्ञ, हवन जैसे अन्य धार्मिक आयोजन भी इस समय निषिद्ध माने गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >