Paush Purnima 2026: 2 या 3 जनवरी ? कब है नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा, जानें सही तिथि और शुभ संयोग

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा है, जिसे लेकर 2 या 3 जनवरी की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम है. इसका विशेष धार्मिक महत्व है. आइए जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पावन संयोग.

Paush Purnima 2026: सनातन परंपरा में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है. इस दिन चंद्रमा अपनी सभी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. पूर्णिमा पर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान, दान और तप करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं. वर्ष 2026 की पहली पूर्णिमा पौष माह में पड़ रही है, जिसका विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है.

Paush Purnima 2026: 2 या 3 जनवरी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 06:53 बजे से होगी और इसका समापन 3 जनवरी 2026 को दोपहर 03:32 बजे होगा. चूंकि व्रत और धार्मिक अनुष्ठान उदया तिथि के अनुसार किए जाते हैं, इसलिए पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026, शनिवार को रखना ही शास्त्रसम्मत माना गया है. इस दिन चंद्रमा का उदय शाम 05:28 बजे होगा.

पौष पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर दान और स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे श्रेष्ठ माना गया है. यह मुहूर्त 3 जनवरी 2026 को सुबह 05:25 से 06:20 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, जो लोग दिन में दान करना चाहते हैं, वे दोपहर 12:05 से 12:46 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में पुण्य कर्म कर सकते हैं.

पौष पूर्णिमा की सरल पूजन विधि

इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें. स्वच्छ वस्त्र धारण करें और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके बाद सूर्य मंत्रों का जप करें और अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार दान करें. रात में चंद्रमा के दर्शन कर ध्यान और प्रार्थना करें, क्योंकि मान्यता है कि पूर्णिमा की रात की गई साधना शीघ्र फल देती है.

ये भी पढ़ें: पौष पूर्णिमा पर भूलकर भी ना करें ये चीजें, व्रत हो जाएगा बेअसर

पूर्णिमा पर क्या करें दान?

यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो पौष पूर्णिमा पर सफेद रंग की वस्तुओं का दान विशेष लाभ देता है. दूध, चावल, चीनी, चांदी, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन और खीर का दान या वितरण किया जा सकता है. इसके साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >