Parivartini Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इसे कर्मा और पार्श्व एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. पद्म और ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन पाताल लोक में योगनिद्रा में स्थित भगवान विष्णु करवट (दाहिना) लेते हैं. इसलिए इस एकादशी का नाम 'परिवर्तिनी' पड़ा. पंचांग के अनुसार, इस साल परिवर्तिनी एकादशी कब है. पारण कब करना सही रहेगा. परिवर्तिनी एकादशी व्रत के दौरान क्या नहीं करना चाहिए और इस एकादशी व्रत का महत्व और लाभ क्या है, जानिए.
परिवर्तिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 21 सितंबर को रात 8 बजे शुरू होगी. जबकि, एकादशी तिथि की समाप्ति 22 सितंबर को रात 9 बजकर 43 मिनट पर होगी. चूंकि, उदय व्यापिनी तिथि 22 सितंबर को सुबह में मान्य है. इसलिए परिवर्तिनी एकादशी का व्रत मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा.
| परिवर्तिनी एकादशी व्रत विवरण | तारीख और समय | |
| एकादशी तिथि प्रारंभ | 21 सितंबर 2026, रात 08:00 बजे | |
| एकादशी तिथि समाप्त | 22 सितंबर 2026, रात 09:43 बजे | |
| परिवर्तिनी एकादशी व्रत | मंगलवार, 22 सितंबर 2026 | |
| व्रत-पारण | बुधवार, 23 सितंबर 2026 | |
| पारण का समय | सुबह 5:38 बजे से 8:04 बजे तक |
नोट: परिवर्तिनी एकादशी तिथि के आरंभ और समाप्ति के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. लेकिन व्रत और पारण की तारीख में कोई अंतर नहीं है. महावीर और मिथिला पंचांग के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर, मंगलवार को रखना अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें: Radha Ashtami Vrat Katha: जब तक कान्हा सामने नहीं आए, राधा रानी ने नहीं खोली थीं आंखें; जानें जन्म की अद्भुत कथा
परिवर्तिनी एकादशी व्रत का महत्व
श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है. चातु्र्मास के दौरान भगवान विष्णु पाताल लोग में योगनिद्रा में रहते हैं और परिवर्तिनी एकादशी के दिन दाईं करवट लेते हैं. चूंकि, भगवान श्रीहरि इस दिन अपनी स्थिति में परिवर्तन लाते हैं इसलिए इस एकादशी का नाम 'परिवर्तिनी एकादशी' पड़ा.
धर्मशास्त्र के जानकार पं. बैद्यनाथ झा ने बताया कि विधि-विधान से परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखने से जाने-अनजाने हुए पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं. मानसिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है. उनकी कृपा से जीवन खुशहाल और समृद्ध रहता है. साथ ही जो कोई विधि-विधान से इस व्रत को रखता है, उसे पाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है. भगवान की कृपा से जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-शांति का माहौल कायम रहता है.
ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2026: कौन हैं'अनंत भगवान', जानें अनंत चतुर्दशी व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त
परिवर्तिनी एकादशी के दिन क्या न करें
- शास्त्रों की मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन उन्हें दिन में नहीं सोना चाहिए, जो इस व्रत को रखते हैं.
- एकादशी का व्रत रखने वालों को इस दिन बाल-दाढ़ी या नाखून काटने या कटवाने से बचना चाहिए. व्रतियों के लिए यह ये काम अशुभ माने गए हैं.
- व्रत के दौरान पूजा-पाठ या अन्य कार्यों में मन को बिल्कुल शांत रखना चाहिए. इस दिन किसी पर भी क्रोध (गुस्सा) नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से व्रत का शुभ फल नष्ट हो जाता है.
- व्रत के दिन परिवार में बड़े सदस्यों का अपमान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से व्रत का कोई लाभ नहीं मिलता.
- परिवर्तिनी एकादशी के दिन किसी भी तरह से तुलसी का अपमान नहीं करना चाहिए. इस दिन नाखून लगातर तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए. अंगूठा और तर्जनी उंंगली से पड़कर तुलसी का पत्ता पौधा से छुड़ाना चाहिए.
