November 2024 Vrat Tyohar List: भाई दूज, छठ से लेकर कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें नवंबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार कि लिस्ट

November 2024 Vrat Tyohar List: नवंबर माह शुरू हो चुका है. भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व इसी माह पड़ेंगे. आइए देखें नवंबर 2024 की व्रत त्योहार की लिस्ट

November 2024 Vrat Tyohar List:  नवंबर का महीना हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा. इस माह में गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ, देवउठनी एकादशी, और तुलसी विवाह जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का आयोजन होगा. इसके अतिरिक्त, जो लोग 1 नवंबर को कार्तिक अमावस्या मानते हुए दीपावली का उत्सव मनाएंगे, उनके लिए नवंबर की शुरुआत साल के सबसे बड़े त्योहार से होगी. इस प्रकार, अक्टूबर की तरह नवंबर का महीना भी त्योहारों और उत्सवों की चमक में व्यतीत होगा. इसके साथ ही, नवंबर में कई महत्वपूर्ण ग्रह-गोचर भी हो रहे हैं, जिससे यह महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष बनता है। यहां नवंबर महीने के सभी व्रत, त्योहार और ग्रह-गोचर की सूची देखें.

Bhai Dooj 2024 Date: भाई-बहन के इस संबंध को मजबूती देगा भाई दूज का पर्व, जानें तिलक लगाने का समय

नवंबर 2024 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट 

1 नवंबर 2024 – कार्तिक अमावस्या
2 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा चंद्र दर्शन अन्नकूट
3 नवंबर 2024 – भाई दूज
5 नवंबर 2024 – वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
6 नवंबर 2024 – लाभ पंचमी, खरना
7 नवंबर 2024 – छठ पूजा षष्टी
8 नवंबर 2024 – छठ पूजा उषा अर्घ्य
9 नवंबर 2024 – गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत
10 नवंबर 2024 – अक्षय नवमी
11 नवंबर 2024 – कंस वध
12 नवंबर 2024 – देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024 – विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024 – कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली सत्यनारायण व्रत
16 नवंबर 2024 – वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2024 – रोहिणी व्रत
18 नवंबर 2024 – सौभाग्य सुंदरी तीज संकष्टी गणेश चतुर्थी
22 नवंबर 2024 – कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 – कालाष्टमी
26 नवंबर 2024 – उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024 – मासिक शिवरात्रि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >