Nirjala Ekadashi 2025 के कठिन व्रत से मिलता है सभी एकादशियों का फल, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी 2025 का व्रत 6 जून, शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है. इसे वर्ष की सबसे कठिन लेकिन पुण्यदायी एकादशी माना जाता है. इस व्रत को अन्न और जल के बिना रखने से सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है. जानें इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

Nirjala Ekadashi 2025: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का पर्व बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पवित्र तिथि 6 जून, शुक्रवार को पड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बिना अन्न और जल के व्रत रखने से पूरे वर्ष की 24 एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होता है. यही कारण है कि इसे सबसे कठिन, लेकिन अत्यंत पुण्यदायी व्रत माना जाता है. इस दिन व्रतधारी न केवल जल, बल्कि अन्न, फल और किसी भी प्रकार का आहार नहीं ग्रहण करते. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण किया जाता है.

Nirjala Ekadashi 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • एकादशी प्रारंभ: 6 जून 2025, सुबह 2:15 बजे
  • एकादशी समाप्त: 7 जून 2025, सुबह 4:47 बजे
  • पारण तिथि: 7 जून 2025
  • पारण का शुभ समय: दोपहर 1:44 बजे से 4:31 बजे तक
  • ध्यान रहे, पारण द्वादशी तिथि में करना चाहिए और हरिवासर काल में व्रत खोलने से बचना चाहिए.

Nirjala Ekadashi 2025: पूजा विधि

इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. सूर्यदेव को अर्घ्य दें और फिर भगवान विष्णु की पूजा करें. घी का दीपक जलाएं, तुलसी पत्र अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. दिनभर भजन-कीर्तन करें और मन को संयमित रखें.

Nirjala Ekadashi 2025 को क्यों कहते हैं भीमसेनी एकादशी, जानिए पौराणिक कहानी

Nirjala Ekadashi 2025: पारण विधि (व्रत खोलना)

द्वादशी के दिन प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु को सात्विक भोग अर्पित करें और फिर उसी भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें.

Nirjala Ekadashi 2025: दान का महत्व

निर्जला एकादशी पर दान का विशेष महत्व होता है. इस दिन अन्न, जल, वस्त्र, पंखा, घड़ा या धन का दान अवश्य करें. मान्यता है कि इस दिन का दान कभी व्यर्थ नहीं जाता और यह जीवन में सुख-समृद्धि लाता है.

Nirjala Ekadashi 2025: अन्य नाम

इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी, पांडव एकादशी या भीमा एकादशी भी कहा जाता है. कहा जाता है कि यह व्रत उन लोगों के लिए भी फलदायी होता है, जो अन्य एकादशियों का पालन नहीं कर पाते. यह व्रत आत्मसंयम, भक्ति और सेवा भावना का प्रतीक है, जो जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और विष्णु कृपा प्रदान करता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >