सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए, जानें

Night Mantra: आज की व्यस्त जीवनशैली में अधिकांश लोगों के पास अपने लिए समय नहीं है, यहां तक कि पर्याप्त नींद लेने का भी.कई व्यक्ति तनाव के कारण अनिद्रा का सामना कर रहे हैं, जबकि कुछ को रात में डरावने सपने आते हैं, जिससे वे लगातार चिंतित रहते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए लोग विभिन्न प्रकार की दवाओं का सहारा लेते हैं, जो बाद में स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं.यदि नियमित रूप से ईश्वर का नाम लें तो ये परेशानियां दूर हो सकती हैं.

Night Mantra: कई व्यक्ति रात को सोने से पूर्व प्रार्थना, ध्यान या मंत्र जाप करते हैं.वहीं, कुछ लोग सोने से पहले भगवान का नाम लेना भी पसंद करते हैं.क्या आप जानते हैं कि सोते समय किस भगवान का नाम लेना उचित है और रात के समय कौन से भगवान का नाम लेना फायदेमंद होता है

सोते समय किस देवता का नाम लेना चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार, भगवान का नाम लेना या सोते समय उनका जप करना आपके मन को शांति प्रदान करता है और आपको आत्मिक सुख का अनुभव कराता है, जिससे आपकी नींद गहरी और सुखद होती है.इसके अतिरिक्त, भगवान का नाम जपने से भय की भावना कम होती है और नकारात्मकता का प्रभाव भी घटता है.

नाम जप से आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होते हैं.यदि आप इस विषय में संदेह में हैं कि सोते समय किस इष्ट या भगवान का नाम लेना सबसे अधिक लाभकारी है, तो जान लें कि इस संबंध में कोई निश्चित नियम नहीं है.आप अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी भगवान का नाम जप सकते हैं या उनके नाम का स्मरण करते हुए सो सकते हैं।

रात्रि में सोते समय कुछ इस तरह के मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलता है:

“ॐ नमः शिवाय” – यह शिव मंत्र है जो शांति और सुखद नींद के लिए जाना जाता है.

“ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:” – यह मंत्र शांति के लिए जाना जाता है और यह समस्त संसार की शांति की कामना करता है.

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” – यह मंत्र भगवान वासुदेव (श्री कृष्ण) को समर्पित है, यह मंत्र मन को शांत करता है और सुखद नींद प्रदान करता है.

“ॐ नमो नारायणाय” – यह मंत्र भगवान नारायण (विष्णु) को समर्पित है,इस मंत्र का जाप करने से सुखद नींद मिलती है और मन शांत होता है

हनुमान मंत्र

मंत्र: “ॐ हं हनुमते नमः यह मंत्र शक्ति, साहस, और सुरक्षा प्रदान करता है. रात को सोने से पहले इसका जाप करने से मन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव आता है, जिससे नकारात्मक विचार दूर रहते हैं और नींद में खलल नहीं पड़ता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >