नीम करोली बाबा के 5 अनमोल वचन, बदल देंगे जिंदगी को देखने का नजरिया

नीम करोली बाबा के सरल जीवन और आध्यात्मिक विचारों से प्रेरणा लें. उनके 5 विचार जानें जो आपको प्रेम, सेवा, और वर्तमान में जीने की सीख देते हैं. ये विचार आपके जीवन को देखने का नजरिया बदल सकते हैं.

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा का नाम लेते ही कैंची धाम और भगवान हनुमान की भक्ति का ध्यान आता है. बाबा अपने सरल जीवन और आध्यात्मिक विचारों के लिए जाने जाते थे. उनके जीवन से जुड़ी कई बातें और विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. प्रेम, सेवा और सादगी को महत्व देने वाले बाबा के 5 ऐसे विचार जानिए, जो जीवन को देखने का नजरिया बदल सकते हैं. 

1. सभी से प्रेम करें और सेवा करें

नीम करोली बाबा के विचारों में प्रेम और सेवा को खास स्थान दिया गया है. उनका संदेश था कि सभी से प्रेम करें, जरूरतमंदों की मदद करें और ईश्वर का स्मरण करें. दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है.

2. वर्तमान में जिएं

इंसान अक्सर भविष्य की चिंता में परेशान रहता है. बाबा के विचार हमें वर्तमान में जीने की सीख देते हैं. बीते समय की चिंता करने के बजाय आज को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

3. माफ करना सीखें

किसी की गलती को लेकर मन में गुस्सा रखने से तनाव बढ़ सकता है. माफ करने से मन का बोझ कम होता है और शांति मिलती है. इसलिए परिस्थितियों के अनुसार क्षमा करना सीखना चाहिए.

4. अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें

इंसान की इच्छाओं का कोई अंत नहीं होता. एक इच्छा पूरी होने के बाद दूसरी इच्छा पैदा हो जाती है. बाबा के विचारों के अनुसार इच्छाओं को सीमित रखना और जो मिला है, उसमें संतुष्ट रहना मानसिक शांति के लिए जरूरी है.

5. मुश्किल समय से सीख लें

जीवन में हर किसी को कभी न कभी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. दुख, परेशानी और असफलता हमें कई जरूरी बातें सिखाती हैं. ऐसे समय में घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Article प्यार के मामले में जल्दी दिल हार बैठते हैं इन मूलांक वाले लोग, जानें क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >