Navratri Dream Signs: नवरात्रि का समय देवी शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र और खास समय माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा, व्रत और साधना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और व्यक्ति का मन भी आध्यात्मिक भावनाओं से भर जाता है. ऐसे में कई लोगों को इन दिनों कुछ अलग तरह के सपने भी दिखाई देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान देखे गए कुछ सपने सामान्य नहीं माने जाते. माना जाता है कि इस समय दिखने वाले कुछ प्रतीक जीवन में आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा करते हैं. हालांकि हर सपना किसी भविष्यवाणी की तरह नहीं होता, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें शुभ माना गया है.
देवी का स्वरूप
अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान सपने में देवी का स्वरूप दिखाई देता है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि मां दुर्गा की कृपा उस व्यक्ति पर बनी हुई है. कई बार लोग बताते हैं कि ऐसे सपने देखने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिले.
मंदिर, पूजा की थाली, दीपक या घंटी दिखना
अगर सपने में मंदिर, पूजा की थाली, दीपक या घंटी जैसी चीजें दिखाई दें तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसे सपने यह बताते हैं कि व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और उसे मानसिक शांति मिल सकती है.
सपने में दिखे लाल फूल, चुनरी या रोशनी
नवरात्रि के दिनों में सपने में लाल रंग से जुड़ी चीजें दिखें, जैसे लाल फूल, चुनरी या रोशनी. धार्मिक मान्यताओं में लाल रंग शक्ति और देवी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए ऐसे सपनों को भी शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है और माना जाता है कि आने वाले समय में कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
नदी या बहता हुआ जल
अगर किसी को सपने में साफ पानी, नदी या बहता हुआ जल दिखाई दे तो इसे भी सकारात्मक माना जाता है. स्वप्न शास्त्र में इसे जीवन में नई शुरुआत, मन की शुद्धि और तरक्की का संकेत बताया गया है.
हालांकि जानकार यह भी कहते हैं कि हर सपना किसी संकेत की तरह ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार व्यक्ति के मन में चल रहे विचार, आस्था और भावनाएं भी सपनों में दिखाई देने लगती हैं. इसलिए ऐसे सपनों को डर या अंधविश्वास की तरह नहीं बल्कि सकारात्मक सोच और आस्था के रूप में देखना बेहतर माना जाता है. धार्मिक मान्यता यही कहती है कि अगर नवरात्रि के दौरान कोई शुभ सपना दिखाई दे, तो उसे देवी का आशीर्वाद मानकर मन में विश्वास और सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए और मां दुर्गा की भक्ति में मन लगाना चाहिए.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: कल है घटस्थापना, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि
