नंदी के कान में इच्छा कहने का ये है सही तरीका, जान लें वरना पूरी नहीं होगी मनोकामना

Nandi Puja Rules: नंदी महाराज को भगवान शिव की सवारी के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है. प्रत्येक शिव मंदिर में नंदी का विशेष स्थान होता है. इसके अतिरिक्त, महादेव तक अपनी इच्छाओं को पहुँचाने के लिए नंदी जी के कान में मनोकामना कहने की परंपरा भी प्रचलित है. आइए, जानते हैं कि किस प्रकार नंदी जी के कान में अपनी इच्छा व्यक्त करनी चाहिए ताकि वह शीघ्रता से पूरी हो सके.

Nandi Puja: भगवान शिव के प्रिय गण नंदी केवल उनके वाहन नहीं हैं, बल्कि भक्तों की इच्छाओं को पूरा करने का एक साधन भी माने जाते हैं. यह मान्यता है कि यदि कोई अपनी मनोकामना नंदी के कान में कहता है, तो वह सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है और महादेव उसे अवश्य पूरा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी इच्छा व्यक्त करने का एक सही तरीका होता है? यदि इन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो आपकी इच्छा अधूरी रह सकती है. आइए जानते हैं नंदी के कान में मनोकामना कहने के सही तरीके-

पहले शिव और नंदी की पूजा करें

  • सर्वप्रथम भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें.
  • इसके बाद नंदी जी पर जल, फूल और कच्चा दूध अर्पित करें.
  • फिर धूप-दीप जलाकर नंदी जी की आरती करें.

शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा में भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा शुभ फल

गलत तरीके से पहनी गई कछुए की अंगूठी बन सकती है दुर्भाग्य का कारण

आपको अपनी इच्छा नंदी जी के किस कान में कहनी चाहिए?

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नंदी जी के बाएं कान में अपनी इच्छा कहनी चाहिए.
  • माना जाता है कि इस कान से कही गई बातें जल्दी भगवान शिव तक पहुंचती हैं.

“ॐ” का उच्चारण जरूर करें

  • मनोकामना कहने से पहले “ॐ” शब्द का उच्चारण करें.
  • ऐसा करने से आपकी बात जल्दी शिव तक पहुंचती है और उसका असर भी तेजं होता है.

धीरे और गुप्त तरीके से कहें इच्छा

  • इच्छा कहने के दौरान कोई और व्यक्ति आपकी बात न सुने, यह बहुत जरूरी है.
  • अपनी बात बहुत धीरे और स्पष्ट कहें ताकि सिर्फ नंदी जी ही सुनें.
  • हो सके तो हाथों से अपने होंठ ढक लें, ताकि कोई और देख न सके.

गलत इच्छाएं न मांगें

  • कभी भी किसी का बुरा चाहने वाली इच्छा न कहें.
  • धार्मिक, सही और शुभ इच्छाएं ही माँगें, क्योंकि गलत इच्छा कभी पूरी नहीं होती.

एक बार में सिर्फ एक इच्छा मांगें

  • एक बार में सिर्फ एक ही मनोकामना कहें.
  • लालच में आकर एक साथ कई इच्छाएं मांगना गलत माना जाता है.

अंत में आभार जताएं

  • इच्छा कहने के बाद “नंदी महाराज, कृपया मेरी इच्छा पूरी करें” यह जरूर कहें.
  • इसके बाद हाथ जोड़कर नंदी जी का धन्यवाद करें और वहां से हट जाएं.
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी इच्छाएं जल्दी पूरी हों, तो इन नियमों का पालन जरूर करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >