Astrology Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, सोमवार की शाम भगवान शिव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. संध्याकाल में किए गए इन उपायों से चंद्रमा से जुड़े दोषों का प्रभाव कम करने और जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार की शाम कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं.
चंद्र दोष के लिए बेलपत्र चढ़ाएं
सोमवार की शाम भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं. ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और चंद्रमा से संबंधित दोषों का प्रभाव कम हो सकता है. इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
परेशानियों और शत्रु बाधा के लिए
सोमवार की शाम पानी में काले तिल मिलाकर उससे शिवलिंग का अभिषेक करें. माना जाता है कि इस उपाय से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही, शत्रु बाधा और उन्नति के रास्ते में आ रही रुकावटों से राहत मिलती है.
वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय
विवाहित जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सोमवार की शाम भगवान शिव को घी, चीनी और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं. इसके बाद भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें. इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
केद्रुम योग के प्रभाव को कम करने के लिए
यदि जन्मकुंडली में केद्रुम योग जैसे अशुभ योग बन रहे हों, तो सोमवार की शाम प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग का अभिषेक करें. इस उपाय से चंद्रमा और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है तथा केद्रुम योग के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है.
पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए
सोमवार की शाम भगवान शिव की पूजा करने के बाद चावल का दान करें. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं.
ये भी पढ़ें: Monday Vastu Tips: सोमवार को घर में ये चीज दिखे तो तुरंत न हटाएं, वास्तु में मानी जाती है अलग मान्यता
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इन उपायों की पुष्टि नहीं करता है.
