Mokshada Ekadashi 2025: आज है मोक्षदा एकादशी, भद्रा के साए में रखा जाएगा ये व्रत

Mokshada Ekadashi 2025: आज मोक्षदा एकादशी का पवित्र व्रत रखा जा रहा है, जिसे मोक्ष और पापों से मुक्ति देने वाला दिन माना जाता है. हालांकि इस साल यह एकादशी भद्रा के साए में पड़ेगी, ऐसे में व्रत और पूजा के दौरान खास सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.

Mokshada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत खास महत्व माना जाता है. साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं—एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में. इन्हीं में से एक है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी, जिसे बेहद पवित्र और शुभ माना गया है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. इसलिए यह दिन केवल व्रत-पूजा भर नहीं, बल्कि मुक्ति और मोक्ष का मार्ग खोलने वाला माना जाता है. कहते हैं इस दिन किया गया दान-पुण्य कई गुना फल देता है और पापों से मुक्ति दिलाता है.

मोक्षदा एकादशी व्रत कब है?

इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर 2025, सोमवार के दिन रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 दिसंबर को शुरू होकर 2 दिसंबर दोपहर 3:57 बजे समाप्त होगी. इसी वजह से व्रतधारियों के लिए 1 दिसंबर को ही एकादशी व्रत करना शुभ माना गया है.

मोक्षदा एकादशी 2025 पारण का समय

व्रत का पारण अगले दिन यानी 2 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. पारण का शुभ समय सुबह 6:17 से 8:25 बजे तक है. इसी अवधि में व्रत खोलने से पूर्ण फल प्राप्त होता है.

ये भी देखें: आज मोक्षदा एकादशी पर जरूर सुनें ये व्रत कथा

इस बार भद्रा का साया भी रहेगा

इस वर्ष मोक्षदा एकादशी पर भद्रा का योग भी बन रहा है. पंचांग के मुताबिक, सुबह 8:20 बजे से शाम 7:01 बजे तक भद्रा का साया रहेगा. इस दौरान भद्रा धरती लोक पर ही वास करेगी. इसके साथ ही इस दिन पंचक भी लगेगा, इसलिए दिनभर बहुत से शुभ कामों में सावधानी रखना जरूरी होगा.

मोक्षदा एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियम से करने पर मन की शुद्धि, पापों से मुक्ति और जीवन में शांति व सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >