जुलाई में कब है मासिक शिवरात्रि? नोट करें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत 12 जुलाई 2026, रविवार को रखा जाएगा. इस पावन अवसर पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है. यहां जानें तिथि, निशिता काल पूजा मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि.

Masik Shivratri 2026: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. इस बार आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि रविवार को पड़ रही है. खास बात यह है कि इस दिन रवि प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस तिथि का महत्व और बढ़ गया है.

जुलाई 2026 मासिक शिवरात्रि तिथि व शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि और निशिता काल पूजा का समय इस प्रकार है:

  • मासिक शिवरात्रि: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 12 जुलाई 2026, रात 10:30 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 13 जुलाई 2026, शाम 6:49 बजे
  • निशिता काल पूजा मुहूर्त: 13 जुलाई की मध्यरात्रि 12:07 बजे से 12:47 बजे तक

भगवान शिव की पूजा के लिए मध्यरात्रि का निशिता काल सबसे शुभ माना जाता है. इसलिए, मासिक शिवरात्रि का व्रत और मुख्य पूजा 12 जुलाई, रविवार को ही की जाएगी.

पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. फिर घर के मंदिर या किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें. इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, चंदन और अक्षत (चावल) अर्पित करें. फलों और मिठाइयों का भोग लगाएं. फिर भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में घी का दीपक जलाकर आरती करें.

रवि प्रदोष और शिवरात्रि का महासंयोग

इस बार 12 जुलाई को एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि दोनों एक साथ पड़ रहे हैं. रविवार के दिन प्रदोष व्रत होने से यह ‘रवि प्रदोष’ कहलाता है, जो सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद देता है.

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2026: जुलाई में कब है संकष्टी चतुर्थी? जानें व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >