Masik Shivratri 2024: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि इस दिन, ऐसे करें शिवजी को प्रसन्न

Masik Shivratri 2024: साल 2024 की आखिरी मासिक शिवरात्रि जल्द रखा जाएगा, ऐसे में यहां हम बता रहे हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा कैसे करें

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि का पवित्र उत्सव हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष की अंतिम शिवरात्रि पौष शिवरात्रि है. यहां से जानें वर्ष 2024 की अंतिम मासिक शिवरात्रि कब होगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है

पौष मासिक शिवरात्रि 2024 का शुभ मुहूर्त

29 दिसंबर को पौष मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त रात 11:56 बजे से लेकर रात 12:51 बजे तक रहेगा. इस दिन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:24 बजे से 6:18 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:44 बजे तक निर्धारित है. पौष माह की मासिक शिवरात्रि 29 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी और इस दिन रविवार पड़ रहा है.

Shani Pradosh Vrat 2024: कल रखा जाएगा साल का आखिरी शनि प्रदोष व्रत, यहां से जानें पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि व्रत कैसे किया जाए?

मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान के पश्चात पूजा का आरंभ करना चाहिए. इस अवसर पर भगवान शिव को प्रिय वस्तुओं का भोग अर्पित करें. शिव मंत्र और शिव आरती का पाठ करना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त, शिव पुराण, शिव स्तुति, शिवाष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ भी शुभ फल प्रदान करता है. रात्रि के विशेष मुहूर्त में शिव जी के मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है. मान्यता है कि इस समय महादेव की उपासना से मनोकामनाएँ शीघ्र पूर्ण होती हैं.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >