Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त श्रद्धापूर्वक इस दिन व्रत रखता है और बाल कृष्ण की पूजा करता है, उसके जीवन से सभी दुख दूर होते हैं तथा जीवन में सुख-शांति आती है. पूजा के दिन कुछ नियमों का पालन करना और सावधानियां बरतना जरूरी होता है.
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या करें?
- पीले वस्त्र और मोरपंख: श्री कृष्ण को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और उनके मुकुट पर मोरपंख अवश्य लगाएं.
- तुलसी दल अर्पित करें: कान्हा के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालें. माना जाता है कि बिना तुलसी के श्री कृष्ण भोग स्वीकार नहीं करते.
- मंत्रों का जाप करें: इस दिन भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें. इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
- दान करें: इस दिन जरूरतमंदों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.
- गौ सेवा करें: भगवान कृष्ण को ‘गोपाल’ कहा जाता है. इस दिन गायों को हरा चारा खिलाना या उनकी सेवा करना विशेष पुण्यकारी माना जाता है.
मध्यरात्रि पूजन करें: चूंकि कान्हा का जन्म आधी रात को हुआ था, इसलिए रात 12 बजे आरती और पूजन का विशेष महत्व होता है.
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या न करें?
- तामसिक भोजन से बचें: इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन न करें. घर का वातावरण पूरी तरह सात्विक रखें.
- चावल और अन्न का त्याग करें: यदि आप पूर्ण व्रत रख रहे हैं, तो अन्न और चावल का सेवन न करें. हालांकि, यदि आप फलाहार व्रत कर रहे हैं, तो कुट्टू का आटा या साबूदाना खा सकते हैं.
- तुलसी न तोड़ें: जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. पूजन के लिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें.
- काले कपड़ों से परहेज करें: पूजा के दौरान काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. इसके बजाय पीले, लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
- नकारात्मक विचार और क्रोध: व्रत केवल शरीर का ही नहीं, बल्कि मन का भी होना चाहिए. इस दिन किसी की निंदा न करें, झूठ न बोलें और क्रोध करने से बचें.
- देर तक न सोएं: व्रत रखने वालों को दिन में अधिक देर तक सोने से बचना चाहिए. अपना समय कीर्तन, भजन या धार्मिक पुस्तकों के पाठ में लगाएं.
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami के दिन जरूर करें ये उपाय, यहां से जानें पूजा विधि
