मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर आज इस विधि से करें पूजा

Masik Krishna Janmashtami 2026: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 9 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत, पूजा और शुभ मुहूर्त में आराधना करने से सुख, समृद्धि और भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है.

Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यह पावन व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. वैशाख माह में आने वाली यह तिथि और भी खास मानी जाती है. इस दिन व्रत, तप और भक्ति करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन, प्रेम और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2026?

पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 9 अप्रैल 2026 को रात 9:19 बजे से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल को सुबह 11:15 बजे तक रहेगी. ऐसे में यह व्रत 9 अप्रैल, गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन निशिता काल में भगवान कृष्ण की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है.

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के शुभ मुहूर्त

इस दिन पूजा के लिए कई शुभ समय उपलब्ध हैं—

  • अमृत काल: सुबह 6:07 बजे से 7:54 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 बजे से 12:53 बजे तक

इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त में भी पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इन मुहूर्तों में पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

ये भी पढ़ें: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें इस आरती का पाठ

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले या नीले वस्त्र धारण करें. घर के मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें और चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. व्रत का संकल्प लेकर भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं, नए वस्त्र पहनाएं और सुंदर श्रृंगार करें. इसके बाद फल, फूल, तुलसी दल और मिष्ठान अर्पित करें. दीपक जलाकर मंत्र जाप करें और अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >