Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें इस दिन का विशेष महत्त्व

Makar Sankranti 2025: इस साल की मकर संक्रांति बेहद खास है. मकर संक्रांति तीन साल बाद 14 जनवरी को पड़ने जा रही है. इस बार 19 साल बाद दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिसमें मांगलिक कार्य शुरू करने से मनचाहा फल मिल सकता है.

Makar Sankranti 2025: स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति तीन साल बाद 14 जनवरी मंगलवार को मनाया जायेगा. इसके लिए घर-घर में तैयारी हो चुकी है. एक तरफ जहां गृहिणियां घरों में मिट्टी के हांडी में दही जमा रखी हैं और गुड़ की लाई से लेकर तिलपट्टी तक खुद से बना रखी हैं. वहीं पटना के बाजारों में भी देर रात तक लोगों ने तिलकुट, लाई, बादाम पट्टी व तिल से बनी कई तरह की मिठाइयों से लेकर दही-चूड़ा और गुड़ की खरीदारी की. पटना के गली-मोहल्लों से लेकर बाजार में कई जगहों पर मौसमी दुकानें खोली गयी हैं, जहां तिलकुट की सोंधी खुशबू लोगों को दूर से ही आकर्षित कर रही है. तिलकुट से लेकर चूड़ा-दही की दुकानों के साथ ही सुधा काउंटरों पर खरीदारों की भीड़ रही.

19 वर्ष बाद दुर्लभ भौम-पुष्य योग में मनेगी मकर संक्रांति

ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन 19 साल बाद भौम-पुष्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन सुबह 10:41 बजे से भौम-पुष्य योग शुरू हो जायेगा, जो पूरे दिन रहेगा. यह योग मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र के विद्यमान होने से बनता है. पुष्य नक्षत्र विकास, शुभता, धन-समृद्धि और आध्यात्मिक विकास का प्रतिनिधित्व करता है.

3 साल बाद 14 को होगा संक्रांति का पर्व

सनातन धर्मावलंबियों का खास पर्व मकर संक्रांति तीन साल बाद 14 जनवरी को मनाया जायेगा. इस दिन माघ कृष्ण प्रतिपदा से युक्त पुनर्वसु व पुष्य नक्षत्र के युग्म संयोग बन रहा है. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान-दान करने से उसका सौ गुना पुण्य फल प्राप्त होता है. इसी दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जायेगा. इसके बाद मांगलिक कार्य का सिलसिला शुरु हो जायेगा. सूर्य 14 जनवरी को दोपहर बाद 02:55 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसका पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा.

संक्रांति पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

संक्रांति का पुण्यकाल: सूर्योदय से लेकर पूरे दिन
सूर्य का राशि परिवर्तन: शाम 02:55 बजे
चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: सुबह 09:19 बजे से दोपहर 01:19 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:37 बजे से 12:20 बजे तक
शुभ योग मुहूर्त: दोपहर 02:39 बजे से शाम 03:59 बजे तक

पतंग उड़ाने की अनोखी परंपरा

तमिल के तन्दनान रामायण के अनुसार मकर संक्रांति के पतंग उड़ाने की अनोखी परंपरा त्रेता युग से ही चली आ रही है. गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के बालकांड में भी मिलता है.

75 लाख लीटर दूध और 2 हजार टन बिकेगा दही

मकर संक्राति को लेकर पटना डेयरी प्रोजेक्ट और अन्य ब्रांडेड कंपनियों ने दूध और दही को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है. कारोबारियों की मानें तो लगभग 75 लाख लीटर दूध और 2 हजार टन दही बिकने का अनुमान है. मौसम बदलने के कारण दही और दूध की मांग अच्छा रहने की उम्मीद है. पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा बुथ के साथ 12 जनवरी को टैंकर के जरिये दूध उपलब्ध कराया गया. सोमवार को भी टैंकर के जरिये दूध उपलब्ध कराया जायेगा. टैंकर के जरिये भी दूध बोरिंग रोड चौराहा, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास, जगदेव पथ,पीरबहोर थाना, दिनकर गोलंबर नाला रोड, गायघाट पुल के नीचे भी दूध मिलेगा.

इस बार पटना में मकर संक्रांति के मौके पर 35 लाख लीटर दूध की सप्लाइ की जायेगी. इसी तरह दही 950 मैट्रिक टन सप्लाइ किया जायेगा. पटना डेयरी प्रोजेक्ट इस बार 18 मैट्रिक टन तिलकुट तैयार किया है. खोवा तिलकुट 250 रुपये (500 ग्राम) और सादा तिलकुट 150 रुपये (400 ग्राम) कीमत में उपलब्ध है. इसके अलावा अन्य ब्रांडेड कंपनियों का दूध और दही बाजार में उपलब्ध है. कारोबारियों की मानें तो लगभग 75 लाख लीटर दूध और 2 हजार टन दही बिकने का अनुमान है.

गुड़ और खोवा तिलकुट लोगों की पहली पसंद

मार्केट में बादाम चिक्की, तिलकुट, लड्डू, गजक आदि उपलब्ध है. लेकिन, डिमांड सबसे अधिक गुड़ के तिलकुट का है. लोग इस साल खोवा तिलकुट की भी खरीदारी रहे हैं. खोवा तिलकुट 400 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं. वहीं, बादाम चिक्की 200 रुपये, गुड़ तिलकुट 350 से 400, चीनी तिलकुट 300 से 400, सफेद तिल पापड़ी व काला तिल पापड़ी 300- 400 रुपये किलो किलो बिक रही है.

लेटेस्ट रेट रुपया प्रति किलो

गुड़ तिलकुट – 350- 400
चीनी तिलकुट – 300- 400
सुगर फ्री तिलकुट – 400- 600
खोवा तिलकुट – 400- 600
तिल पापड़ी – 300- 400
लाल तिल पापड़ी – 300- 400
मस्का – 100- 150
तिल लड्डू – 400
तीसी-मेथी लड्डू – 400
रेबड़ी- 350-450
बादाम पट्टी – 250-350
करतनी चूड़ा – 80 – 100
बासमती चूड़ा- 110 -120
मोटा चूड़ा- 40- 50
भुरा – 60
गुड़ – 60
सफेद तिल – 250
काला – 300
मुड़ी लाई – 140-160
चूड़ा लाई – 140- 160

इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना डीएम ने मकर संक्रान्ति से पहले जारी किया आदेश, गंगा नदी में नाव चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >