महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान, ग्रह और पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि के दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है, भक्त के जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और खुशहाली आती है. आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है.

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का दिन भक्तों के लिए श्रद्धा और संकल्प का दिन होता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ महादेव की आराधना करते हैं और उपवास रखते हैं. इस दिन दान करने का खास महत्व होता है. कहा जाता है कि जरूरतमंदों को दान देने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. साथ ही ग्रह दोष और वैवाहिक समेत जीवन की अन्य समस्याओं के निवारण के लिए इस दिन किया गया दान बेहद लाभदायक माना जाता है.

महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान

चावल का दान : महाशिवरात्रि के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि चावल के दान से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. साथ ही मानसिक शांति के लिए चावल का दान बेहद लाभदायक माना जाता है.

काली दाल (उड़द) : यदि आप पर शनि दोष है, तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन काली उड़द की दाल का दान करना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है. कहा जाता है कि इस दिन काली दाल के दान से शनि दोष का प्रभाव कम होता है.

सफेद वस्तुओं का दान : माना जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग बेहद प्रिय है. इसलिए महाशिवरात्रि के दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए, जैसे — सफेद वस्त्र, दूध, दही और फल.

काले तिल का दान : ग्रह संबंधी समस्याओं के लिए काले तिल का दान बेहद प्रभावशाली माना जाता है. मान्यता है कि शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने और फिर उनका दान करने से पितृ दोष और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है.

घी और गुड़ का दान : मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में दीपक जलाने के लिए घी का दान करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. वहीं गुड़ का दान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सूर्य ग्रह मजबूत होता है.

श्रृंगार का दान : माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इस दिन किसी महिला को श्रृंगार की वस्तुएं दान देना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन श्रृंगार का दान करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 पर चार पहर पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय, जानें चतुर्दशी तिथि, शुभ मुहूर्त और शिवलिंग का विशेष पूजन विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >