बनने वाला है महालक्ष्मी योग, इन राशि के जातकों पर बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा, धनलाभ का है योग

Mahalakshmi Yog 2025: मंगल और चंद्रमा की युति तथा महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर रुचि में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी. व्यवसाय में उन्नति के मजबूत संकेत हैं. नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.

Mahalakshmi Yog 2025: ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसे साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. पंचांग के अनुसार, वर्तमान में मंगल ग्रह मिथुन राशि में स्थित है और फरवरी तक वहीं रहेगा. वहीं, चन्द्रमा के मिथुन राशि में गोचर करने से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जो तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगा. आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं.

इस दिन हो रहा है महालक्ष्मी योग का निर्माण

मंगल और चंद्रमा की युति 08 फरवरी को महालक्ष्मी नामक एक विशेष राजयोग का निर्माण करेगी. इस समय मंगल मिथुन राशि में स्थित है, और 08 फरवरी 2025 को चंद्रमा भी मिथुन राशि में उपस्थित होंगे.

इस तारीख को जन्मे लोगों को मिलता है प्यार में धोखा, मैरिड लाइफ होती है एकदम परफेक्ट

इन राशियों को होगा फायदा

तुला राशि

इस राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है. इस स्थिति में तुला राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है. इन जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि हो सकती है. किस्मत का साथ मिलने की संभावना है. अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. करियर में आपको उच्च पद और वेतन में वृद्धि का अवसर मिल सकता है.

कुंभ राशि

मंगल और चंद्रमा की युति पांचवें भाव में होने जा रही है. इस प्रकार महालक्ष्मी राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है. अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आप धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे. कुंभ राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस राशि के छठे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस स्थिति में मकर राशि के जातकों को आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >