आज महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिवजी की पूजा

Maha Shivratri 2025 Puja Vidhi: आज 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. फाल्गुन मास में प्रतिदिन देवों के देव महादेव की आराधना की जाती है. यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस अवधि में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. आइए जानें किस विधि से करें शिवरात्रि की पूजा.

Maha Shivratri 2025 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर्व का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है. आज 26 फरवरी को रात में महादेव का पूजन किया जाएगा, और पूरे दिन भर व्रत रखा जाएगा. यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है. इस पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इसके साथ ही, उनके लिए व्रत भी रखा जाता है. भगवान शिव की आराधना करने से साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सुख तथा सौभाग्य में भी वृद्धि होती है. महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर साधकों में कुछ भ्रम है. आइए, हम महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें:  बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा 

इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे प्रारंभ होगी और 27 फरवरी को सुबह 08:54 बजे समाप्त होगी. चूंकि महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए 26 फरवरी को ही इसका व्रत रखा जाएगा.

बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा 

  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 26 फरवरी 2025, सुबह 11:08 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 27 फरवरी 2025, सुबह 08:54 बजे

महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व

शास्त्रों में महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि के चार प्रहर में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. यह माना जाता है कि चार प्रहर में विधिपूर्वक पूजा करने से भक्त को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि पर इस आरती का करें पाठ, शिवजी पूरी करेंगे हर इच्छा

  • प्रथम प्रहर: 26 फरवरी, शाम 06:19 बजे से रात 09:26 बजे तक
  • द्वितीय प्रहर: 26 फरवरी, रात 09:26 बजे से 12:34 बजे तक
  • तृतीय प्रहर: 27 फरवरी, रात 12:34 बजे से सुबह 03:41 बजे तक
  • चतुर्थ प्रहर: 27 फरवरी, सुबह 03:41 बजे से

महाशिवरात्रि की पूजा विधि

  • महाशिवरात्रि के अवसर पर स्नान और ध्यान करने के पश्चात व्रत का संकल्प लें. तत्पश्चात, निकटवर्ती शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, अक्षत, सफेद चंदन, दूध, दही आदि सामग्री अर्पित करें. इसके बाद, दिनभर भगवान शिव का ध्यान करें या शिव मंत्रों का जाप करते रहें.
  • शिवालय के बाद एक चौकी स्थापित करें और उस पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं. फिर थोड़े से चावल रखें और भगवान शिव तथा माता पार्वती की मूर्ति, प्रतीमा या चित्र स्थापित करें. यदि मूर्ति या चित्र उपलब्ध न हो, तो शुद्ध मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण करें. इसके बाद, गंगाजल से पूजा स्थल पर छिड़काव करें.
  • इसके बाद, एक मिट्टी या कलश लें और उस पर स्वास्तिक बनाएं. फिर कलश में थोड़ा गंगाजल और जल मिलाएं और उसमें सुपारी, हल्दी की गांठ और एक सिक्का डालें. इसके बाद, घी का दीपक जलाएं.
  • अब शिवलिंग पर सुपारी, लौंग, इलायची, चंदन, हल्दी, दूध, दही, बेलपत्र, कमलगट्टा, धतूरा, भांग, शहद, घी आदि अर्पित करें.
  • शिवलिंग पर पूजा की सामग्री अर्पित करने के पश्चात शिव कथा का पाठ करें और कपूर से भगवान शिव की आरती करें. इसके बाद प्रसाद का भोग अर्पित करें.
  • रात में जागरण करना अनिवार्य है, और इस समय शिव की स्तुति या शिव चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा. आप शिव मंत्रों का जप भी कर सकते हैं. रात्रि जागरण में भगवान शिव की चार आरतियों का आयोजन आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >