महाकुंभ 2025 मेले में पहुंच रहे हैं अजब-गजब साधु-संत

Maha Kumbh 2025 unique baba: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. इस अवसर पर साधु संतों का आगमन प्रयागराज में प्रारंभ हो चुका है. महाकुंभ के लिए कुछ साधु संत ऐसे भी आए हैं, जो अपनी विशेष पहचान के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. आइए, हम ऐसे कुछ साधु संतों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

Maha Kumbh 2025 unique baba: महाकुंभ के अवसर पर संगम की रेत पर साधु-संतों की भीड़ एकत्रित हो चुकी है. संतों की विशेष साधनाएं लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. चारों ओर साधना, भक्ति, और तपस्या का अद्वितीय मिलन देखने को मिल रहा है.

14 साल से एक हाथ उठाये हुए हैं राधे पुरी बाबा

जूना अखाड़े में कई अजब-गजब बाबा पहुंच रहे हैं. उज्जैन के राधे पुरी बाबा ने साल 2011 से विश्व में कल्याण के लिए एक तप रखा है. हर कोई उनको देखकर आश्चर्य चकित हो जाता है, क्योंकि बाबा ने 14 वर्षों से अपना एक हाथ उठा कर रखा है. इसे हठ योग कहते हैं.

‘घोड़े वाले बाबा’ के नाम से मशहूर विजयपुरी बाबा

महाकुंभ क्षेत्र में बाबा विजय पुरी घोड़े से घूमते-फिरते नजर आते हैं. कुंभ इलाके में जिधर से बाबा गुजर रहे हैं, उनको देखने वालों की भीड़ लग जा रही है. बाबा के मुताबिक, वे चार घोड़े बरेली से लेकर आये हैं औरक्षेत्र में घोड़े से आने-जाने का काम करेंगे.

सात फीट लंबी जटा वाले महंत मंगलानंद सरस्वती

आवाहन अखाड़े के महंत मंगलानंद सरस्वती नागा महाराज की जटा सात फीट से ज्यादा लंबी है. वह इन जटाओं की देखभाल 30 साल से कर रहे हैं. जब वो अपनी जटाओं को लपेटकर बांध लेते हैं, तो उनकी जटा सिर पर मुकुट की तरह दिखने लगती है. हरियाणा के करनाल के रहने वाले महंत मंगलानंद नागा सन्यासी हैं. माता भद्रकाली मंदिर के महंत हैं.

सोने के कंगन और हीरे की घड़ी वाले पर्यावरण बाबा

हाथ में सोने के कंगन और हीरे से जड़ित घड़ी पहनने वाले अरुण गिरि महाराज कुंभनगरी में पहुंच गये हैं. वह ‘पर्यावरण बाबा’ के नाम से भी विख्यात हैं. अब तक एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने वाले पर्यावरण बाबा महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को 50 हजार फलदार पौधे बांटने की तैयारी में हैं. वेशभूषा में गोल्डने बाबा से कम नहीं दिखते.

सवा लाख रुद्राक्ष धारण करने वाले गीतानंद गिरी

प्रयागराज में गीतानंद गिरी बाबा सनातन धर्म की सेवा और तपस्या की मिसाल बने हुए हैं. सवा लाख रुद्राक्ष धारण करने वाले बाबा श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की हरिद्वार शाखा के सेक्रेटरी भी हैं. बाबा ने साल 2019 में प्रयागराज कुंभ के दौरान 12 साल तक प्रतिदिन सवा लाख रुद्राक्ष धारण करने का संकल्प लिया था. बाबा के कठिन संकल्प के 6 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आज उनके शरीर पर करीब 2 लाख रुद्राक्ष हैं, जिनका कुल वजन 45 किलो से भी अधिक है.

फेड्रिक ब्रूनो गिरी, फ्रांस

सनातन धर्म के महात्म्य से प्रभावित कई विदेशी भी इस बार महाकुंभ में जूना अखाड़े में ब्रह्मचारी की दीक्षा लेकर सनातनी संत बन जायेंगे. इन्ही में एक है प्रोफेसर ब्रूनो, जो फ्रांस की सबसे बड़ी मैथ की यूनिवर्सिटी सारबोर्न में गणित के प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर प्रयागराज महाकुंभ में डेरा डाल दिया है.

पत्नी और तीन बेटे बेटियों के साथ गृहस्थ जीवन जी रहे ब्रूनो का कहना है कि अंकों का गुणा-भाग जिंदगी में बहुत देख लिया, अब मन को सुकून चाहिए. इसलिए अब वह अध्यात्म की दुनिया से जुड़ रहे हैं. जीवन के अंतिम सत्य की तलाश में वे यहां आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >