Maa Lakshmi Mantra: आज दीवाली पर माता लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से आएगी खुशहाली

Maa Lakshmi Mantra, Diwali 2024 : माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने और सुखमय जीवन के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष मंत्रों का उल्लेख किया गया है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इन मंत्रों का जाप शुक्रवार के साथ-साथ दिवाली के अवसर पर करने से धन की कमी नहीं होती और जीवन में सुख और शांति का संचार होता है.

Maa Lakshmi Mantra, Diwali 2024: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन विशेष रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। आपको बता दें दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस दिन भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस खास मौके पर लक्ष्मी मां के विशेश मंत्रों का जाप कर आप उनका आर्शीवाद पा सकते हैं, आइए जानें

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप किया जा सकता है. इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना उचित है.


ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।

Dhanteras and Diwali 2024: धनतेरस या दिवाली पर गाड़ी खरीदने वाले हैं तो जान लें क्या है सबसे शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी का मंत्र

सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी के इस मंत्र का लगभग 108 बार जाप करना लाभकारी सिद्ध होगा.

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंत्र

शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से धन से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव जातक पर बनी रहती है. इसके साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है.


ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं. इसलिए हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए.

Also Read: Laxmi Ji Ki Aarti: ‘ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती’, इस दिवाली ऐसे करें लक्ष्मी जी की आरती


श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

हर कार्य में सफलता पाने के लिए

यदि किसी कार्य में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए.


ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >