157 साल बाद दिखेगा ऐसा अद्भुत नजारा! इस दिन का सूर्य ग्रहण बनेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण

Solar Eclipse 2027: साल 2027 के 2 अगस्त को 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. 6 मिनट 23 सेकंड तक चलने वाली यह दुर्लभ खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी.

Solar Eclipse: खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए साल 2027 एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आ रहा है. 2 अगस्त 2027 को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे कुछ मिनटों के लिए दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा जाएगा.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, इस ग्रहण की कुल अवधि 6 मिनट 23 सेकंड होगी, जो इसे वर्तमान सदी के सबसे लंबे पूर्ण सूर्य ग्रहणों में शामिल करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी लंबी अवधि वाला सूर्य ग्रहण अब वर्ष 2184 से पहले देखने को नहीं मिलेगा.

किन देशों में दिखाई देगा यह दुर्लभ ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर के ऊपर शुरू होगा और दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका तथा मध्य पूर्व के कई देशों से होकर गुजरेगा. स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, लीबिया, मिस्र और सऊदी अरब में इसे पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा.

विशेष रूप से स्पेन के कुछ क्षेत्रों में ग्रहण का दृश्य बेहद शानदार रहने की संभावना है, जहां लाखों खगोल प्रेमी और वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना का अवलोकन करने पहुंच सकते हैं.

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

मौजूदा वैज्ञानिक अनुमानों के अनुसार, 2 अगस्त 2027 का यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसका मुख्य कारण यह है कि ग्रहण का पथ भारतीय उपमहाद्वीप से होकर नहीं गुजर रहा है.

हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि एशिया के कुछ हिस्सों में इसकी सीमित या आंशिक झलक मिलने की संभावना हो सकती है, लेकिन भारत में इसके स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद बेहद कम है.

‘बेलीज बीड्स’ बनेगा आकर्षण का केंद्र

इस ग्रहण की सबसे खास बात ‘बेलीज बीड्स’ (Baily’s Beads) प्रभाव होगा. यह तब दिखाई देता है जब चंद्रमा की सतह पर मौजूद घाटियों और पहाड़ियों के बीच से सूर्य का प्रकाश छनकर पृथ्वी तक पहुंचता है. इससे चमकदार मोतियों जैसी रोशनी दिखाई देती है, जो खगोल विज्ञान की सबसे सुंदर घटनाओं में गिनी जाती है.

ये भी पढ़ें: सावन में दिखेगा अद्भुत आकाशीय नजारा, कर्क राशि में लगने जा रहा है साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों के लिए क्यों खास है यह घटना?

पंडित पुरनेंदु पाठक के अनुसार, इतने लंबे समय तक चलने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण सूर्य के कोरोना, प्रकाशीय प्रभावों और अंतरिक्षीय गतिविधियों के अध्ययन का दुर्लभ अवसर प्रदान करता है. यही कारण है कि दुनिया भर के वैज्ञानिक और खगोल प्रेमी इस घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >