Lalita Maa Aarti: आज ललिता जयंती के दिन मां त्रिपुरसुंदरी और ललितेश्वरी की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है. इस पावन अवसर पर श्रद्धा से पढ़ें मां की आरती और पाएं आशीर्वाद.
ललिता मां की आरती
(जय शरणं वरणं नमो नम:)
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी! राजेश्वरी जय नमो नम:!!
करुणामयी सकल अघ हारिणी! अमृत वर्षिणी नमो नम:!!
जय शरणं वरणं नमो नम: श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
अशुभ विनाशिनी, सब सुखदायिनी! खलदल नाशिनी नमो नम:!!
ये भी पढ़ें: Lalita Saptami 2026:आज है ललिता सप्तमी, राधा-कृष्ण की प्रिय सखी को ऐसे करें प्रसन्न
भंडासुर वध कारिणी जय मां! करुणा कलिते नमो नम:!!
जय शरणं वरणं नमो नम: श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
भव भय हारिणी कष्ट निवारिणी! शरण गति दो नमो नम:!!
शिव भामिनी साधक मन हारिणी! आदि शक्ति जय नमो नम:!!
जय शरणं वरणं नमो नम:! श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!!
जय त्रिपुर सुंदरी नमो नम:! जय राजेश्वरी जय नमो नम:!!
जय ललितेश्वरी जय नमो नम:! जय अमृत वर्षिणी नमो नम:!!
जय करुणा कलिते नमो नम:! श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
