Live Updates

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: जन्माष्टमी कल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी. जहां जानिए जन्माष्टमी व्रत और पूजन से जुड़े लाइव अपडेट्स.

7:26 PM. 3 Sept 26 20 min ago

जन्माष्टमी के लिए पूजन सामग्री

श्री कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर, झूला या सिंहासन, पंचामृत के लिए सामग्री (गाय का कच्चा दूध, दही, गाय का शुद्ध घी, शहद, गंगाजल), मुकुट (पीले रंग का) वस्त्र, मोरपंख, बांसुरी, वैजयंती माला, चंदन, अक्षत, रोली, अष्टगंध, माखन-मिश्री, कुंडल, कड़ा, लकड़ी की चौकी, लाल या पीला कपड़ा, दीपक, बाती, कपूर, माचिस, कलश, ताजे फूल, तुलसी के पत्ते, शंख. खीर, धनिया पंजीरी, पंचमेवा (काजू, किशमिश, मखाना, बादाम और छुहारा), मौसम के अनुकूल फल (केला, सेब, नारंगी अमरूद इत्यादि)

7:05 PM. 3 Sept 26 41 min ago

जन्माष्टमी व्रत शुरू करने से पहले क्या करें

शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी से एक दिन पहले व्रती (व्रत रखने वाले) को तामसिक पदार्थ जैसे- लहसुन-प्याज, नॉनवेज और शराब इत्यादि का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए. बल्कि, एक दिन पहले सात्विक भोजन करना चाहिए. पूजा स्थल को साफ-सुथरा कर लेना चाहिए. अगले दिन यानी जन्माष्टमी की पूजा के लिए पूजन सामग्री इकट्ठा कर लेना चाहिए, ताकि शरीर और मन पूरी तरह से व्रत-पूजन के लिए तैयार हो जाए.

6:52 PM. 3 Sept 26 54 min ago

इस साल मनाया जाएगा श्रीकृष्ण का 5253 वां जन्मोत्सव

इस साल श्रीकृष्ण का 5253 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का अवतरण द्वापर युग में हुआ था. श्रीकृष्ण का प्राकट्य मथुरा स्थित कंस के कारागार में हुआ था. कान्हा जी के माता का नाम देवकी जबकि पिता का नाम वसुदेव था. श्रीकृष्ण का पालन-पोषण नंदबाबा और यशोदा के यहां हुआ था.

6:18 PM. 3 Sept 26 1 hr ago

जन्माष्टमी 2026 व्रत शुभ मुहूर्त?

पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी पर निशीथ काल की पूजा का मुहूर्त 4 सितंबर को मध्यरात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक है. जबकि वृषभ लग्न रात 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इस साल निशीथ काल की पूजा के लिए 46 मिनट का समय मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >