Kartik Month 2025: कार्तिक के पावन महीने में क्या करना शुभ है और क्या करना अशुभ? जानें नियम

Kartik Month 2025: कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है. इस महीने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय कुछ विशेष नियमों का पालन और कुछ सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी होता है. चलिए जानते हैं, कार्तिक मास के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

Kartik Month 2025: कार्तिक मास का हिंदू धर्म में खास महत्व है. यह पावन महीना नारायण यानी भगवान विष्णु और माता तुलसी को समर्पित है. इस महीने दान-पुण्य और पूजा-पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है, जो भी भक्त इस महीने कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए भगवान विष्णु की आराधना करता है, तो नारायण उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं. हालांकि, इस दौरान कुछ सावधानियों का पालन करना भी जरूरी है ताकि आपको पूजा का संपूर्ण फल मिल सके.

कार्तिक के महीने में क्या करना चाहिए?

  • कार्तिक मास में साफ-सफाई और स्नान का खास महत्व है. इस समय सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और घर, मंदिर तथा आसपास के इलाकों की सफाई रखनी चाहिए.
  • इस महीने दान करना बेहद शुभ माना गया है.
  • कार्तिक मास में शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए. साथ ही घर के आंगन, नदी घाट और भगवान के पास दिया जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है.
  • कहा जाता है कि इस महीने ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए.

कार्तिक के महीने में क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

  • माना जाता है कि कार्तिक मास में उड़द, मूंग दाल, मसूर दाल, मटर, चना आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • इस महीने मांस, मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • कार्तिक मास के दौरान मदिरा और धूम्रपान का सेवन करना अशुभ होता है.
  • इस समय तामसिक चीजें जैसे प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • माना जाता है कि इस महीने शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए, हालांकि आप नरक चतुर्दशी यानी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन शरीर पर तेल लगा सकते हैं.
  • इस महीने बैंगन और करेला नहीं खाना चाहिए.
  • माना जाता है कि इस समय अपशब्दों का प्रयोग, झगड़ा और क्रोध करने से बचना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Kartik Month 2025: कार्तिक मास में भगवान विष्णु के इन सरल मंत्रो का करें जाप, जानें क्या मिलेगा लाभ

यह भी पढ़े: Kartik Month: कार्तिक मास में किस देवता की होती है आराधना? जानें पूजा विधि, मंत्र, प्रिय भोग और शुभ रंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >