Karma Puja Rules: करमा पूजा आदिवासी समुदाय का प्रमुख लोकपर्व है. इस साल यह पर्व 22 सितंबर, मंगलवार को है. परंपरानुसार, इस दिन करमा देवता की पूजा की जाती है. साथ ही, घर-परिवार में सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की जाती है. परंपरानुसार, करमा पूजा के दिन जहां कुछ कार्यों को करना शुभ माना गया है वहीं, इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. आइए, जानते हैं कि करमा पूजा के दिन क्या करें और क्या नहीं.
करमा पूजा के दिन क्या करें
- घर की साफ-सफाई और लेपन-धार्मिक परंपरा के अनुसार करमा पूजा के दिन घर, आंगन और पूजा स्थान की अच्छी तरह साफ-सफाई करें. साथ ही पूजा वाले स्थान को पवित्र करने के लिए गोबर या मिट्टी से लीपें या गंगाजल शुद्ध करें.
- संभव हो तो व्रत रखें- परंपरा के अनुसार, करमा पूजा के दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए निर्जल (बिना पानी के) व्रत रखती हैं. ऐसे में अगर संभव हो, तो निर्जल व्रत रखें.
- डाल की स्थापना करें- करमा पूजा के दिन घर के आंगन में करम पेड़ की एक डाली लगाना शुभ माना जाता है.
- सुनें करमा-धरमा की कथा- करमा पूजा पर शाम के वक्त करमा देवता की पूजा करें. इसके बाद करमा-धरमा की कथा पढें या सुनें.
- परंपरिक नृत्य के साथ गीत- करमा पूजा के दिन नृत्य करने और गीत गाने की परंपरा है. इसलिए इस दिन ढोल-नगाड़े के साथ पारंपरिक नृत्य करें और गीत गाएं.
- देवी-देवता को चढ़ाएं नया अन्न- करमा पूजा के अगले दिन देवी-देवताओं को नया अन्न (नवान्न) चढ़ाएं. इसके बाद प्रसाद लें.
ये भी पढ़ें: Karma Puja 2026: इस साल किस दिन होगी करमा पूजा, जानें करम देवता की पूजा और व्रत विधि
करमा पूजा पर क्या न करें?
- अपवित्रता (अशुद्धि) न रखें- मान्यतानुसार करमा पूजा के दिन मन, वचन और शरीर से पवित्र रहना चाहिए. गंदे कपड़े पहनकर या अशुद्ध अवस्था में पूजा करने से बचें.
- तामसिक चीजों का सेवन ना करें- करमा पूजा के दिन व्रत के दौरान मांस, मछली, लहसुन-प्याज और शराब इत्यादि तामसिक चीजों का सेवन न करें.
- डाल का अपमान न करें- करमा पूजा के दिन भूल से भी 'करम डाल' का अपमान न करें. इसके अलावा करम पेड़ की डालियों न तोड़ें और न ही उसे अपमानजनक तरीके जमीन पर रखें.
- गुस्सा करने और अपशब्द बोलने से बचें- करमा पूजा के दिन किसी को भी अपशब्द न कहें. साथ ही इस दिन किसी पर गुस्सा न करें.
- व्रत-पूजा के दौरान सोने से बचें- करमा व्रत पूजा नियम के अनुसार, व्रत करने वाली महिलाएं कथा और पूजा खत्म होने तक जागती हैं. ऐसे में इस दौरान सोने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट करें पूर्णिमा से सर्वपितृ अमावस्या की सही तिथियां
