Kalki Dham Temple: भगवान विष्णु के अवतार को लेकर की गई है ये भविष्यवाणी, जानें कौन हैं प्रभु कल्कि?

Shri Kalki Dham Mandir: अग्नि पुराण के अनुसार, श्री हरि का 'कल्कि' अवतार कलियुग के अंत में अवतरित होगा. प्रभु कल्कि को भगवान विष्णु का 10वां अवतार माना जाता है. धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु कल्कि रूप में कलियुग व सतयुग के संधिकाल में अवतार लेंगे.

Shri Kalki Dham Mandir: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. ये मंदिर बहुत ही अनोखा और खास माना जा रहा है. क्योंकि अग्नि पुराण के अनुसार, श्री हरि का ‘कल्कि’ अवतार कलियुग के अंत में अवतरित होगा. प्रभु कल्कि को भगवान विष्णु का 10वां अवतार माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कलियुग 432000 वर्ष का है, जिसका अभी प्रथम चरण चल रहा है. जब कलयुग का अंतिम चरण शुरू होगा, तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे. वहीं, कल्कि पुराण के अनुसार, भगवान कल्कि का जन्म भी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ही होगा. कल्कि का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में होगा. भगवान कल्कि एक महान योद्धा होंगे. जिनका जन्म कलियुग के अंत में सभी बुराइयों को दूर करने के लिए होगा.

5 एकड़ में बनकर तैयार होगा श्री कल्कि धाम मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बाद कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी, इस मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. बता दें कि श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा, जिसमें 5 साल का समय लगेगा, इस मंदिर में भगवान विष्णु के 10 अवतारों के लिए अलग-अलग गर्भगृह होंगे.

कब होगा भगवान कल्कि के अवतार
धर्म ग्रंथों के अनुसार कलयुग में भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगे. कल्कि अवतार कलियुग व सतयुग के संधिकाल में होगा. कलियुग में पाप की सीमा पार होने पर विश्व में दुष्टों के संहार के लिये कल्कि अवतार प्रकट होगा. अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में कल्कि अवतार को धनुष-बाण लिये घुड़सवार के रूप में दर्शाया गया है. भगावान कल्कि पुराण के अनुसार, भगवान कल्कि का जन्म भी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होगा. भगवान कल्कि का जन्म ब्राह्मण परिवार में ही होगा. भगवान कल्कि एक महान योद्धा होंगे, जो कलियुग के अंत में सभी बुराइयों को दूर करने के लिए जन्म लेंगे.

भगवान कल्कि के अवतार का उद्देश्य
भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को 10वां अवतार माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे कलियुग का समय बीतता जाएगा, पृथ्वी पर अत्याचार और पाप बढ़ेंगे. सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार अर्धम को खत्म करने और सतयुग के पुनरुत्थान ये अवतार होगा. कल्कि अवतार लेकर श्रीहरि धरती से पापियों का नाश करेंगे और फिर धर्म की पताका लहराएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >