Jitiya Vrat Paran 2025: माताएं आज खोलेंगी व्रत, जानें पारण के दिन किन व्यंजनों को भोजन में शामिल करना होता है शुभ

Jitiya Vrat Paran 2025: 15 सितंबर 2025 को जितिया व्रत का पारण है. इस दिन माताएं सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद भोजन ग्रहण कर व्रत खोलती हैं. आज के दिन कुछ खास प्रकार के व्यंजन बनाने की परंपरा है. आइए जानते हैं कि आज माताओं को क्या-क्या खाना चाहिए.

Jitiya Vrat Paran 2025: जितिया पर्व का आज अंतिम दिन है. आज के दिन माताएं पूजा- अर्चना कर सुर्य देव को अर्घय देती. इसके बाद सातबित भोजन ग्रहण व्रत खोलती है. पारण के दिन कुछ विशेष पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें पहले जीमूतवाहन देवता को भोग लगाया जाता है. फिर बच्चों के लिए आर्शीवाद मांगने के बाद स्वयं भोजन ग्रहण करती है. आई जानते है जितियाव्रत के पारण के दिन माताओं को किन-किन चिजों का सेवन करना चाहिए. 

पारण के भोजन में दिन इन चीजों करें शामिल

जिमीकंद की सब्जी: पारण में कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, जिनमें जिमीकंद की सब्जी खास मह्त्व होता है. यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. इसे पहले भोग के रूप में अर्पित किया जाता है और फिर व्रती माताएं और परिवार के सदस्य इसे ग्रहण करते हैं.

नोनी साग: जितिया व्रत में नोनी साग का विशेष महत्व है. नहाय-खाय से लेकर पारण तक इसे तैयार किया और खाया जाता है. पारण के दिन भी इसका भोग जीमूतवाहन को लगाया जाता है.

अरबी की सब्जी: पारण की थाली में अरबी की सब्जी भी जरूरी होती है. इसे कुछ जगहों पर कंदा कहा जाता है और पारंपरिक थाली इस सब्जी के बिना अधूरी मानी जाती है.

सतपुतिया की सब्जी: पारण में सतपुतिया की सब्जी भी बनाना जरूरी माना जाता है. यह हल्का और जल्दी पचने वाला व्यंजन है. इसे झिंगी के नाम से भी जाना जाता है और लगभग हर पारण की थाली में इसे शामिल किया जाता है.

यह भी पढ़े: Durga Puja 2025: दुर्गोत्सव के आगमन का संदेश दे रहे सरायकेला-खरसावां में खिले कास के फूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >