Jitiya Vrat Kab Hai 2024: मिथिला पंचांग के अनुसार कब है जितिया व्रत, यहां जानें

Jitiya Vrat Kab Hai 2024: जितिया व्रत 2024 की शुरूआत कल 23 सितंबर से शुरू हो रही है. आपको बता दें इसके अगले दिन पूरे 24 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी. वहीं पारण के साथ व्रत का समापन हो जाएगा.

Jitiya Vrat Kab Hai 2024:  जितिया व्रत का शास्त्रीय महत्व हिंदू धर्म में विशेष रूप से माताओं के लिए होता है, जो अपनी संतान की लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं. इसे जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है. जितिया व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है.

जितिया व्रत पर पंचांगों में एकमत नहीं

चन्द्रोदयव्यापिनी और सूर्योदयव्यापिनी के कारण जिउतिया (जीवित्पुत्रिक व्रत) को लेकर पंचांगों में एकमत नहीं हैं. इस वजह से तीन साल बाद फिर इस बार जिउतिया व्रत दो दिनों का हो गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने कहा कि मिथिला के विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार व्रती 24 सितंबर मंगलवार को व्रत रखेंगे और 25 सितंबर की शाम 05:05 बजे पारण करेंगे. वहीं बनारसी पंचांग के अनुसार 25 सितंबर बुधवार को जिउतिया व्रत कर 26 सितंबर गुरुवार की सुबह पारण करेंगे. इसी वजह से बनारसी पंचांग के अनुसार जीतिया या जिउतिया व्रत 24 घंटे का है और मिथिला विश्विविद्यालय पञ्चाङ्गानुसार व्रती 35 घंटे का व्रत रखेंगे. आश्विन कृष्ण अष्टमी 24 सितंबर मंगलवार को अष्टमी तिथि शाम 06:06 बजे से शुरू होकर 25 सितंबर बुधवार की शाम 05:05 बजे तक है.

Jitiya Vrat 2024 Upay: जितिया व्रत के दौरान करें ये उपाय, आपके अलावा बच्चों को भी मिलेगा शुभफल

जितिया व्रत के पहले दिन नहाय-खाय

ज्योतिषाचार्य श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि व्रत के पहले दिन को नहाय-खाय के रूप में जाना जाता है. इस दिन व्रती सुबह स्नान करके शुद्ध भोजन करती हैं. यह भोजन विशेष रूप से सात्विक होता है. अगले दिन (अष्टमी) व्रती निराहार और निर्जला व्रत करती हैं. इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके पवित्र नदी या तालाब में स्नान करने का महत्व होता है. उन्होंने बताया कि पूजा में जिमूतवाहन का ध्यान करते हुए, व्रती अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना करती हैं. इसके साथ-साथ सूर्य देव, नाग देवता और अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है.

सरगही-ओठगन 23 सितंबर की भोर में : पंडित झा ने कहा कि 24 सितंबर मंगलवार को जिउतिया का व्रत करने वाली महिलाएं आश्विन कृष्ण सप्तमी में 23 सितंबर सोमवार की रात में 4 बजे भोर यानि सूर्योदय से पहले सरगही-ओठगन करेंगी. व्रत करने वाली महिलाएं इस समय चाय, शरबत, मिष्ठान्न, ठेकुआ, पिरकिया, दही-चुरा आदि ग्रहण करके पुनीत व्रत का महासंकल्प लेंगी .

जिउतिया व्रत एक नजर में

मिथिला पंचांग के अनुसार -35 घंटे (प्रदोष काल में अष्टमी)
सरगही/ओठगन- सोमवार 23 सितंबर
जिउतिया व्रत-उपवास – मंगलवार 24 सितंबर
पारण- बुधवार 25 सितंबर की शाम 05:05 के बाद

बनारसी पंचांग के मुताबिक -24 घंटे (उद्यातिथि अष्टमी)
नहाय-खाय व सरगही – मंगलवार 24 सितंबर
जिउतिया उपवास- बुधवार 25 सितंबर
पारण- गुरुवार 26 सितंबर को सूर्योदय के बाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >