Jaya Ekadashi Vrat 2026: जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. हर साल यह पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष जया एकादशी व्रत 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त विधि-विधान के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए भगवान नारायण की पूजा करता है और व्रत रखता है, उसके जीवन के कष्टों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं यदि इस दिन पूजा-व्रत में कोई गलती की जाए, तो फल की प्राप्ति नहीं होती और घर में नकारात्मकता आने की संभावना भी रहती है.
जया एकादशी के दिन क्या करें?
- जया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए.
- इस दिन केवल सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.
- शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ घर की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.
- इस दिन रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है.
- जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है.
जया एकादशी के दिन क्या नहीं करें?
- जया एकादशी के दिन अधिक सोना अशुभ माना जाता है.
- इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
- जया एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित होता है.
- इस दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए.
- इस दिन क्रोध, अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2026: 29 या 30 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
