Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा है अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि का शुभ योग

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी इस बार बेहद खास है, क्योंकि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष के अनुसार यह योग भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है. इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है.

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 का पावन पर्व इस वर्ष 16 अगस्त को पूरे देश में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी पर एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का योग पड़ रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत मंगलकारी और कल्याणकारी माना गया है. यह विशेष संयोग भक्तों के लिए शुभ फल और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर लेकर आएगा.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर बन रहा है अद्भुत योग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस वर्ष भी कई अद्भुत योग बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार रात 11:48 बजे होगा, लेकिन उदया तिथि के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिष नियम कहते हैं कि यदि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग न हो, तो उदया तिथि को मान्यता देकर ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस बार रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ 17 अगस्त की सुबह 4:38 बजे से होगा. ऐसे में 16 अगस्त को अष्टमी तिथि के साथ भक्तगण श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति-भाव से मनाएंगे.

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होगी मनोकामना

जन्माष्टमी की तैयारियों से मंदिरों में उमंग का माहौल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के के सभी प्रमुख मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं. जन्माष्टमी की रात मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. लड्डू गोपाल को सुंदर झूले में विराजमान कर झुलाया जाएगा, वहीं घरों में भी भक्तजन गोपाल की पूजा-अर्चना करेंगे. मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें भगवान को भोग लगाया जाएगा और पीले वस्त्र अर्पित किए जाएंगे. इस पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा, अभिषेक, और कीर्तन के साथ-साथ भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >