जन्माष्टमी की रात कब होगा भगवान कृष्ण जन्म? जानें शुभ मुहूर्त और संयोग

Krishna Janmashtami 2026: इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आधी रात में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. जानें इस बार कृष्ण जन्म का शुभ मुहूर्त, अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र का समय और पूजा की सही विधि.

Krishna Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में इसी तिथि को आधी रात के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में माता देवकी और वसुदेव के पुत्र के रूप में हुआ था. यह पर्व भक्तों के लिए आस्था, प्रेम, श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा खास दिन है.

जनमाष्टमी, PC - AI

जन्माष्टमी पर कब होगा लड्डू गोपाल का जन्म?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. यही वजह है कि जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग विशेष माना जाता है. जन्माष्टमी के लिए भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बेहद शुभ माना जाता है. हालांकि, हर साल अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बने, यह जरूरी नहीं है. ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी मनाने के लिए अष्टमी तिथि को ही प्रमुख माना जाता है.

रोहिणी नक्षत्र कब से होगा शुरू?

रोहिणी नक्षत्र का आरंभ: 3 और 4 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:45 बजे होगा.

रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति: 4 सितंबर 2026 को रात 11:12 बजे होगी.

कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? जानें मुहूर्त और पूजा का समय

महावीर पंचांग के अनुसार, 

अष्टमी तिथि का आरंभ: 3-4 सितंबर 2026, शुक्रवार की मध्यरात्रि 1:33 बजे होगा.

अष्टमी तिथि की समाप्ति: 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात 11:13 बजे होगी.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

चंद्रोदय का समय: 4 सितंबर 2026 को रात 11:09 बजे चंद्रोदय होगा.

जन्माष्टमी पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं. अष्टमी तिथि पूरे दिन रहने के कारण यह दिन विशेष माना जा रहा है. अष्टमी तिथि को शक्ति, भक्ति और साधना के लिए शुभ माना जाता है.

अष्टमी तिथि का शुक्रवार के दिन पड़ना भी एक शुभ संयोग माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस संयोग से सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

इस दिन हर्षण योग शाम 4:51 बजे तक रहेगा. इसके बाद वज्र योग शुरू होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान-पुण्य और अनुष्ठान के लिए भी यह समय शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

कैसे करें भगवान श्रीकृष्ण का पूजन? जानें पूजा सामग्री

जन्माष्टमी के दिन सुबह नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. संभव हो तो नए वस्त्र पहनें.

  • पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और मंडप बनाकर उसे दीपक और फूलों से सजाएं.
  • भगवान श्रीकृष्ण को विराजमान कराने के लिए लकड़ी का झूला तैयार करें.
  • पूजा के लिए छोटी चौकी रखें और उसके ऊपर आसन बिछाएं.
  • पूजा के लिए चंदन, कुमकुम, हल्दी, अक्षत, फूल, फूलों की माला, कपूर और अगरबत्ती रखें.
  • भगवान श्रीकृष्ण के लिए नए वस्त्र रखें.
  • पंचमेवा, ऋतुफल, मिश्री, काजू और किशमिश का भोग तैयार करें.
  • दीपक जलाने के लिए रुई की बत्ती और गाय का घी रखें.
  • पूजा में तुलसी पत्र, गाय का दूध, शहद और गुड़ का भी उपयोग करें.

पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जाप करें और भजन-कीर्तन करें. मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विधि-विधान से पूजा करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी व्रत के 10 नियम: जानें कब करें पारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >